विज्ञापन

सीने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिर पर शुभेंदु की तस्वीर... बंगाल में BJP की पहली सरकार पर ऐसा दिखा जोश

बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे हैं.

सीने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिर पर शुभेंदु की तस्वीर... बंगाल में BJP की पहली सरकार पर ऐसा दिखा जोश
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में दिखा बुर्जुग कार्यकर्ता का गजब का जोश.
कोलकातe:

बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है. कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड मैदान में केंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल BJP नेताओं-कार्यकर्ताओं का जोश वहां से सामने आई तस्वीरें और वीडियो में देखने को मिला है. 

बुर्जुग कार्यकर्ता ने खींचा सबका ध्यान

शुभेंदु अधिकारी में शपथ ग्रहण में शामिल भाजपा के एक बुर्जुग कार्यकर्ता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. उनकी तस्वीर भी सामने आई. बीजेपी के इस बुर्जुग कार्यकर्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर वाली सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी. जबकि सिर पर शुभेंदु की तस्वीर वाली टोपी पहन रखी थी. 

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में बीजेपी के बुर्जुग कार्यकर्ता का जोश.

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में बीजेपी के बुर्जुग कार्यकर्ता का जोश.

श्यामा प्रसाद से शुभेंदु तक की तस्वीर

बुजुर्ग कार्यकर्ता की इस तस्वीर ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद ताजा की. साथ ही बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार की खुशी का भी सहज ही अंदाजा हो रहा है. शपथ ग्रहण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे हैं. 

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Swearing In, Suvendu Adhikari Swearing In Ceremony, West Bengal CM Oath Ceremony, Suvendu Adhikari News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com