विज्ञापन

बकरीद से पहले बकरे होने लगे बीमार, तपती गर्मी से हाई फीवर के हो रहे शिकार

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद में अब बहुत कम दिन बचे हैं. हालांकि बकरीद से पहले भीषण गर्मी बकरों को बीमार कर रही है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब बीमार बकरों को लेकर लोग अस्‍पताल पहुंचे हैं. 

बकरीद से पहले बकरे होने लगे बीमार, तपती गर्मी से हाई फीवर के हो रहे शिकार
बकरीद से पहले भीषण गर्मी बकरों को बीमार कर रही है.
  • उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है.
  • तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों के साथ ही मवेशियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
  • मुरादाबाद में भीषण गर्मी के कारण बकरों में तेज बुखार, डायरिया और डीहाइड्रेशन के मामले बढ़े हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश भर में भीषण गर्मी हर किसी को सता रही है. खासतौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. सुबह से ही तेज धूप मानो इम्तिहान लेना शुरू करती है. सूरज के छिपने तक भीषण धूप कहर बनकर झुलसाती है तो उसके बाद भी भीषण गर्मी कम होने का नाम ही नहीं लेती है. तेज धूप और गर्मी के कारण आम लोगों के साथ ही मवेशियों तक को परेशानी झेलनी पड़ रही है. गर्मी के कारण पशु चिकित्‍सालयों में मवेशियों की संख्‍या बढ़ गई है. चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण बकरीद से पहले ही कई बकरे बीमार हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. 

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद में अब बहुत कम दिन बचे हैं. हालांकि बकरीद से पहले भीषण गर्मी बकरों को बीमार कर रही है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब बीमार बकरों को लेकर लोग अस्‍पताल पहुंचे हैं. 

ये भी पढ़ें: बंगाल में बकरीद की सिर्फ 1 दिन छुट्टी होगी, CM शुभेंदु अधिकारी ने बदला ममता बनर्जी की सरकार का पुराना फैसला

पशु चिकित्‍सक ने क्‍या कहा? 

पशु चिकित्सक विकास कुमार ने कहा कि तेज गर्मी के कारण जानवर तेज बुखार, डीहाइड्रेशन और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में बकरों की संख्‍या अधिक है. 

उन्‍होंने बताया कि मालिकों को उन्हें अधिक पानी देना चाहिए और गर्मी में उन्हें बाहर ले जाने से बचना चाहिए. साथ ही उन्‍होंने कहा कि उपचार के रूप में ड्रिप लगाई जा रही है और जरूरत पड़ने पर एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक भी दिए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: काजू-बादाम डाइट और देसी घी से मालिश, हापुड़ के बाजार में आया 31 लाख का 'VIP भैंसा'

बता दें कि इस बार बकरीद का त्‍योहार 28 मई को मनाया जाएगा. इसके लिए बाजारों में लोग बकरों की खरीदारी में जुटे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com