विज्ञापन

काजू-बादाम डाइट और देसी घी से मालिश, हापुड़ के बाजार में आया 31 लाख का 'VIP भैंसा'

हापुड़ के बकरा ईद बाजार में 31 लाख रुपये का एक अनोखा 'VIP भैंसा' लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस भैंसे को चमकाने के लिए रोजाना देसी घी से मालिश की जाती है.

काजू-बादाम डाइट और देसी घी से मालिश, हापुड़ के बाजार में आया 31 लाख का 'VIP भैंसा'

बकरीद से पहले यूपी के हापुड़ का पशु बाजार पूरी तरह सज चुका है. लेकिन इस बार बाजार में एक ऐसा भैंसा पहुंचा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वजह है इसकी कीमत और शाही ठाठ. दावा है कि इस भैंसे की कीमत 31 लाख रुपये है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग बाजार पहुंच रहे हैं. 

21 लाख तक लगी कीमत

हापुड़ के असौड़ा स्थित पशु बाजार में इन दिनों खरीदारों और पशु व्यापारियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. बकरीद को लेकर बाजार में बकरे और भैंसों की खरीद-फरोख्त तेज हो गई है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 31 लाख रुपये कीमत वाले एक खास भैंसे की हो रही है. भैंसे के मालिक का दावा है कि इस भैंसे की 21 लाख रुपये तक बोली लग चुकी है. लेकिन अभी तक सौदा तय नहीं हुआ है.

व्यापारी आमिर ने कहा, 'ये भैंसा हमारी शान है. इसकी कीमत 31 लाख रुपये रखी गई है. रोजाना इसे एक किलो देसी घी, ड्राई फ्रूट और खास खुराक दी जाती है. करीब दो घंटे इसकी मालिश भी होती है. बाजार में अब तक 21 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है, लेकिन अभी तक इसक कोई खरीददार नहीं मिला है.'
Latest and Breaking News on NDTV

भैंसे की खास देखभाल और खानपान को लेकर बाजार में खूब चर्चा हो रही है. व्यापारी के मुताबिक इस भैंसे को रोजाना 5 किलो दूध पिलाया जाता है. साथ ही ड्राई फ्रूट और 1 किलो देसी घी भी खिलाया जाता है. इसकी फिटनेस और चमक बनाए रखने के लिए रोज करीब 2 घंटे तक मसाज की जाती है. भैंसे की ऊंची कीमत और वीआईपी लाइफस्टाइल को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. हर कोई इस खास भैंसे के साथ फोटो और वीडियो बनाता नजर आ रहा है. अब देखना होगा कि आखिर बकरीद से पहले इस ‘VIP भैंसे' का सौदा कितने लाख में तय होता है.

यह भी पढ़ें: ट्विशा केस के बाद एक और बेटी का दर्दनाक अंत, अब बेंगलुरु में विवाहिता ने तोड़ा दम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Celebrations, EID In India, Hapur Animal Fair, Animal Fair Hapur, Up News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com