विज्ञापन

लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में कसमंडी स्थित कथित कंसा किले को लेकर तनाव बढ़ गया है. पासी समाज ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर अपना हक बता रहा है. जबकि मुस्लिम समाज लंबे समय से मकबरे-मस्जिद होने का दावा कर रहा है.

Raja Kansa Qila Malihabad Lucknow: राजा कंस किला लखनऊ
लखनऊ:

Lucknow Malihabad News: लखनऊ के मलिहाबाद के कसमंडी इलाके में विवादित स्थल कंस किले को लेकर तनाव गहराता जा रहा है. इसको देखते हुए कसमंडी में बकरीद की नमाज पर रोक लगा दी गई है. वहीं मंगलवार को पासी समाज को सुंदरकांड पढ़ने की भी इजाजत नहीं दी गई.विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया है. इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है. आंदोलन का ऐलान करने वाले पासी समाज के नेताओं को भी पुलिस ने नोटिस दिया है. पासी समाज पासी राजाओं के इतिहास के आधार पर इस जगह पर अपने कब्जे का दावा करता रहा है. 

मुस्लिम और पासी समाज के बीच विवाद

मलिहाबाद के कसमंडी कला स्थल पर मौजूद मकबरे और मस्जिद पर पासी समुदाय ने आज सुंदरकांड पढ़ने का ऐलान किया था. इसको देखते हुए वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात रही. पुलिस ने सुंदर कांड पढ़ने की इजाजत नहीं दी.पासी समाज ने महाराजा राजपासी कंस के प्राचीन किला होने का दावा किया है. पासी समाज के 15 नेताओं को मलिहाबाद पुलिस ने नोटिस दिया है. पुलिस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर महाराजा कंसा के किला के आसपास कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो सख्त एक्शन लिया जाएगा.

पासी समाज के अध्यक्ष को नजरबंद किया 

बहरहाल कथित किले के आसपास काफ़ी ज़्यादा तादाद में पुलिस बल तैनात है.सुबह से ही इस बात की चर्चा थी कि पासी समाज बड़े मंगल के मौके पर सुंदर कांड का पाठ वहां कर सकता है. हालांकि पासी समाज के अध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था. अन्य समर्थकों को भी वहां फटकने नहीं दिया गया. पुलिस इस इलाके में आने जाने वाले लोगों को रोक कर पूछताछ कर रही है. किसी भी अवांछनीय व्यक्ति को आसपास नहीं आने दिया जा रहा है .उन्नाव से आए दो लोगों को पुलिस ने रोका. उन्हें डांटकर यहां से जाने के लिए कहा गया. 

ये भी पढ़ें - लखनऊ में राजा कंस किले को लेकर संग्राम, पुलिस के पहरे में हुई नमाज, लखन आर्मी पासी समाज सड़कों पर उतरेगा

अवधेश प्रसाद ने काटी कन्नी

पासी समाज की लाखन आर्मी ने मलिहाबाद के कसमंडी के कंसा किला को बचाने का आह्वान किया था. लाखन आर्मी ने सपा के पासी नेताओं से भी अपील की थी. इसमें सपा सांसद और पासी नेता अवधेश प्रसाद और आरके चौधरी से किले को बचाने की गुहार लगाई है. लाखन आर्मी नेता सूरज पासी ने कहा कि पासी किले को बचाने और दबे हुए इतिहास को सामने लाने की मुहिम में पासी नेताओं को साथ देना चाहिए. हालांकि अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने पासी कंसा किला विवाद से कन्नी काट ली. अवधेश प्रसाद ने पासी किला vs मस्जिद विवाद को बीजेपी का एजेंडा बताया. सांसद ने कहा कि पासी तो समाज को जोड़ता है, किसी मुद्दे पर सांप्रदायिक सौहार्द्र नहीं बिगाड़ता.

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kansa Qila, Malihabad News, Lucknow News, Pasi Samaj, Bakrid Namaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com