विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2023

जोशीमठ संकट से प्रभावित लोगों की मदद को आगे आए बाबा रामदेव, राहत सामग्री के दो ट्रक किए रवाना

जोशीमठ में आए संकट की वजह से हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. ऐसे में बाबा रामदेव इन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं.

जोशीमठ संकट से प्रभावित लोगों की मदद को आगे आए बाबा रामदेव, राहत सामग्री के दो ट्रक किए रवाना
जोशीमठ पर मंडराया बड़ा खतरा

उत्तराखंड का मशहूर कस्बा जोशीमठ लगातार धंसता जा रहा है. ऐसे में हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने पड़ी. जोशीमठ में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अब योग गुरू बाबा रामदेव आए हैं. कनखल के दिव्य योग मंदिर से स्वामी रामदेव ने राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर जोशीमठ के लिए रवाना किया. जोशीमठ में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से दो हजार कंबल भेजे गए हैं.

इसी के साथ राशन सामग्री भी भेजी गई. राहत सामग्री रवाना करने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पतंजलि योगपीठ तत्पर है. बुधवार को आचार्य बालकृष्ण जोशीमठ पहुंचकर राहत सामग्री लोगों में बाटेंगे स्वामी रामदेव ने दूसरे एनजीओ और संस्थाओं से भी जोशीमठ के लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की.

ये भी पढ़ें : "हमारी आखिरी तस्वीर, एक साथ..." : सुषमा स्वराज संग फोटो शेयर की पति स्वराज कौशल ने

ये भी पढ़ें : डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति को तत्काल मंजूरी दी जाए : मनीष सिसोदिया की LG को चिट्ठी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sinking Joshimath, Baba Ramdev, Relief Materials
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com