विज्ञापन

बलगम खत्म करने के लिए क्या खाएं? स्वामी रामदेव के बताए ये उपाय छाती में जमा कम को कर सकते हैं कम

क्या आपको बलगम की परेशानी अक्सर बनी रहती है? अगर हां, तो इस स्थिति में कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं. यहां जानते हैं बलगम हटाने के लिए क्या खाएं?

बलगम खत्म करने के लिए क्या खाएं? स्वामी रामदेव के बताए ये उपाय छाती में जमा कम को कर सकते हैं कम
Phlegm Remedies: बलगम हटाने के लिए क्या खाएं?

बदलते मौसम में कई लोगों को बार-बार बलगम यानि कफ पी परेशानी होने लगती है, जिसकी वजह से खांसी, सीने में जकड़न जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मुख्य रूप से अक्टूबर-नवंबर के महीने में मौसम बदलने के साथ-साथ वातावरण में काफी प्रदूषण होता है, जिसकी वजह से छाती में कफ भी दमा होने लगता है. ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. यूट्यूब चैनल Swami Ramdev में योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कि कुछ खाने-पीने की चीजों से आप बलगम की परेशानी को कम कर सकते हैं. हालांकि, कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जो बलगम को बढ़ा सकते हैं. यहां जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में-

वीडियो में देखे रामदेव के बताए टिप्स...

रात में इन चीजों को खाने से बढ़ता है बलगम

बाबा रामदेव ने वीडियो में कहा कि जिन लोगों की कफ प्रकृति है या जिन्हें बार-बार बलगम की समस्या रहती है, उन्हें रात के समय कुछ खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए. इनमें अमरूद, पाइनएप्पल, सेब, केला, सीताफल, दही और छाछ जैसी चीजें शामिल हैं. उनका कहना है कि ये चीजें रात में खाने पर कफ की समस्या बढ़ा सकती हैं.

पाइनएप्पल खाना है, तो ऐसे खाएं

स्वामी रामदेव का कहना है कि अगर आप बलगम की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो पाइनएप्पल न खाएं. ये फल काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कफ की समस्या वाले लोगों को इसे ठंडा खाने के बजाय हल्का स्टीम करके या उसका जूस बनाकर सेवन करना चाहिए. इससे ये कफ को निकालने की तरह काम कर सकता है. 

बलगम में खा सकते हैं ये फल

वीडियो में बाबा रामदेव ने कुछ ऐसे फलों का भी जिक्र किया, जिन्हें रात में खाने की सलाह दी गई है. इनमें पपीता, अनार और खजूर जैसी चीजें शामिल हैं. इन फलों को दूसरे फलों की तुलना में बेहतर माना जाता है. 

कफ निकालने के लिए दूध में मिलाएं ये चीजें

उन्होंने सुझाव दिया कि रात में दूध के साथ हल्दी, खजूर, शिलाजीत और ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है. दूध में खजूर और ड्राई फ्रूट्स उबालकर पीना स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को गर्माहट भी दे सकता है.

योग और व्यायाम भी है जरूरी

बाबा रामदेव ने सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि नियमित व्यायाम पर भी जोर दिया. उनका कहना है कि सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक और रोजाना शारीरिक गतिविधि से भी बलगम की परेशानी को कम किया जा सकता है. शरीर को सक्रिय रखने और कफ संबंधी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें - सिगरेट पीने वालों को सुबह-सुबह क्यों आती है ज्यादा खांसी? यूनानी एक्सपर्ट ने बताया राहत के ल‍िए क्‍या खाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Baba Ramdev On Yoga Abroad, Kaph Ke Liye Pranayama, Phlegm, Phlegm Chest Pain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com