विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह से मिले बाबा रामदेव, बोले- 'दूर हो गए सारे भ्रम, मामले का हुआ पटाक्षेप'

बाबा रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पतंजलि के घी और दवाइयों के नकली होने के दावों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश सेवा के लिए समर्पित है. साथ ही बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात के बाद उनसे जुड़े सभी भ्रम दूर हो गए हैं.

बृजभूषण शरण सिंह से मिले बाबा रामदेव, बोले- 'दूर हो गए सारे भ्रम, मामले का हुआ पटाक्षेप'
baba ramdev press conference patanjali ghee brij bhushan singh controversy

हम किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते. पिछले दिनों एक और विवाद उठा था, हमने उसे भी वहीं दफन कर दिया. हमारा काम एक बहुत बड़े उद्देश्य के लिए है. हमारी रग-रग में भारत माता की सेवा का संकल्प है, जो अंतिम श्वास तक रहेगा-Till the last breath, I will serve my mother nation. जीवन में इसके अलावा कोई दूसरा संकल्प नहीं है. सुबह 3:00 बजे उठने से लेकर रात 10:00 बजे तक केवल भारत माता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है. ये बातें बाबा रामदेव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही हैं.

उन्‍होंंने आगे कहा क‍ि इसलिए भैया, न तो पतंजलि का गाय का घी नकली है और न ही पतंजलि की कोई दवाई नकली है. स्वामी रामदेव ने संन्यास गांजा, भांग, धतूरा या सुल्फा पीने के लिए नहीं लिया है. हम सुल्फा पीने वाले साधु नहीं हैं; हम नशेड़ी, कचड़ी या भगेड़ी साधु नहीं हैं. हम गांजा की चिलम नहीं लगाते. हम पूरी प्रमाणिकता और 365 दिन पारदर्शिता के साथ संन्यास का जीवन जीते हैं.

लोग सुनी-सुनाई बातों के आधार पर ही धड़ाधड़ वीडियो बनाने में लगे हैं. आज हमारी भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह जी से भी मुलाकात हुई. उन्होंने भी शायद सुनी-सुनाई बातों के आधार पर, इधर-उधर से किसी के बोलने या वीडियो देखने के कारण अपने मन में भ्रांति पाल ली थी. आज उन्होंने भी इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि बृजभूषण शरण सिंह के साथ जितने भी भ्रम थे, वे उनसे मिलकर पूरी तरह दूर हो चुके हैं.  

यह भी पढ़ें- IAS अस्मिता लाल की कहानी: JNU से पढ़ाई, 2 बार क्रैक की UPSC, 349 द‍िन रहीं बागपत DM  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com