पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने सोमवार को ट्विटर पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जो कि सुषमा स्वराज की मृत्यु से दो दिन पहले क्लिक की गई थी. ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में स्वराज कौशल अपनी पत्नी सुषमा स्वराज के साथ कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं. उनके ट्वीट के अनुसार, यह फोटो इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में क्लिक की गई थी. कौशल ने बेटी बंसुरी स्वराज को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, "हमारी एक साथ आखिरी तस्वीर... यह तस्वीर मेरे दोस्त शाहिद सिद्दीकी ने 6 अगस्त 2019 को उनके निधन से एक या दो दिन पहले इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ली थी."
Our last picture together. The picture was taken by my friend @shahid_siddiqui in India International Centre a day or two before her demise on 6th August 2019. @SushmaSwaraj @BansuriSwaraj pic.twitter.com/JPPghRqNln
— Governor Swaraj (@governorswaraj) January 9, 2023
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुषमा स्वराज का 6 अगस्त, 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. हजारों लोगों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी थी. उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
ट्विटर पर वो काफी एक्टिव रहती थीं और कई लोगों की मदद करती थीं. उन्हें विदेशों में फंसे भारतीयों द्वारा ट्विटर के जरिये अपनी बात रखने पर ही त्वरित कार्रवाई करने के लिए जाना जाता है.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु राज्यपाल आरएन रवि के पोंगल आमंत्रण पर बढ़ा विवाद, DMK ने भी किया विरोध
सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल ने अपने जीवन के लगभग 47 साल एक साथ बिताए हैं. सुप्रीम कोर्ट के एक वकील, स्वराज कौशल ने 1990 के दशक में मिजोरम के राज्यपाल के रूप में भी काम किया है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के ट्विटर टाइमलाइन पर नजर आते थे. नवंबर 2018 में, जब सुषमा स्वराज ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के अपने इरादे की घोषणा की थी, तो स्वराज कौशल ने एक बड़ा "धन्यवाद" कहकर और "यहां तक कि मिल्खा सिंह ने भी चलना बंद कर दिया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं