- अयोध्या राम मंदिर में एक और पुजारी कोरोना संक्रमित
- सहायक पुजारी प्रेम कुमार तिवारी कोरोना पॉजिटिव
- अब तक दो पुजारी और 14 सुरक्षाकर्मी संक्रमित हुए
अयोध्या में बुधवार को होने वाली भूमि पूजन (Ram Mandir Bhoomi Pujan) के पहले राम मंदिर के एक और पुजारी के कोरोनावायरस से संक्रमित (Ayodhya priest corona positive) होने की खबर आई है. सोमवार को रामलला के सहायक पुजारी प्रेम कुमार तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह ने की है. इससे पहले शुक्रवार को एक सहायक पुजारी प्रदीप दास और राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात 14 पुलिस वाले कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं.
बता दें कि बुधवार को अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर राम मंदिर के निर्माण के पहले भूमि पूजन हो रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करने आ रहे हैं, ऐसे में पुजारियों और 14 सुरक्षाकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव मिलना चिंता का विषय है. मंदिर की जिम्मेदारी देख रहे रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि इस कार्यक्रम में कुल 175 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है, जिनमें 135 संत हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अयोध्या में पहले ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो चुका है. सोमवार को यहां भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद भगवान राम और मां सीता के राजवंश के देवी-देवता पूजे जाएंगे. मंगलवार को यहां हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा भी होनी है.
बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अलग-अलग आध्यात्मिक परंपराओं से आने वाले संतों के अलावा कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना है. इसमें गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की खबर थी, लेकिन रविवार को गृहमंत्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बीजेपी के दो राज्यों के मुख्यमंत्री- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा- का भी कोरोना का इलाज चल रहा है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के भी आने की संभावना है.
हां, लेकिन राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे. तीर्थ ट्रस्ट ने बताया कि उन लोगों से फोन पर बात की गई थी, लेकिन आयु और कोरोना के चलते दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने में असमर्थता जताई है.
Video: अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं