आज 22 जनवरी का वो ऐतिहासिक दिन है जिसका इंतजार हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को सालों से था. आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इस मौके पर पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी जश्न का माहौल है. हर देशवासी अपने-अपने तरह से खुशियां मना रहा है. घर, दुकानें, बाजार सब रौशनी से सजे हैं. इस बीच हमें सेलेब्स से भी उनके एक्सपीरियंस सुनने को मिल रहे हैं. एनडीटीवी ने कबीर बेदी से बात की. आइए बताते हैं कि कबीर बेदी ने इस खास मौके पर क्या कहा.
बता दें कि कबीर बेदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लिखा था कि इस प्राण प्रतिष्ठा से हिंदुओं का 496 साल पुराना सपना पूरा होने वाला है...जब से 1528 में राम मंदिर तोड़ा गया था तभी से हर किसी के मन में बस यही बात थी कि वे कब भगवान राम की जन्मभूमि पर उनकी पूजा करेंगे. इस ट्वीट को लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा, मैं इतिहास का स्टूडेंट रहा हूं. मुझे लगता है कि ये बहुत ही ऐतिहासिक वक्त है. ऐसे में बहुत ही ऐतिहासिक जश्न होना चाहिए. इस बारे में सबको खुशी होनी चाहिए. 70 साल केस लड़ने के बाद ये मौका आया है. इसमें कोई गैरकानूनी बात नहीं है. ये बहुत बड़ा मौका है और मैं समझता हूं कि सबको इसकी खुशी होनी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कबीर बेदी ने कहा, ये बहुत खास है क्योंकि इतिहास में ऐसे मौके बहुत ही कम मिलते हैं. मुझे अयोध्या नहीं बुलाया गया लेकिन इसका मुझे कोई दुख नहीं है. मेरे घर के बास राधे कृष्णा का बहुत बड़ा मंदिर है. मुक्तेश्वर मंदिर भी है...सभी लोग वहां आएंगे और मैं भी उनके साथ मिलना जुलना चाहता हूं और इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि हर देशवासी को इस बात की खुशी होनी चाहिए कि राम मंदिर उनकी जन्मभूमि पर बनाया गया है.
जब कबीर से अयोध्या जाने की प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, इच्छा तो जरूर है कि मैं अयोध्या जाऊं और वहां जाकर देखूं कि क्या सब बना है...क्या बदला है...मंदिर में माथा टेकूं. ये ऐसी जगह है जहां जाने का बहुत मन करता है. मेरा मन है कि मैं अगले साल वहां जरूर जाउंगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं