विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2025

घुसपैठियों पर 'नो टॉलरेंस'... असम में लागू हुआ नया निष्कासन कानून, जानें क्या बोले CM हिमंता सरमा

CM ने कहा कि वादे के अनुसार, हमने अवैध अप्रवासी निष्कासन अधिनियम लागू कर दिया है. अब हमारे डीसी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या न्यायाधिकरण द्वारा विदेशी घोषित किए गए व्यक्ति के खिलाफ तत्काल निष्कासन आदेश जारी किया जाए.

घुसपैठियों पर 'नो टॉलरेंस'... असम में लागू हुआ नया निष्कासन कानून, जानें क्या बोले CM हिमंता सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के लिए अवैध अप्रवासी (निष्कासन) अधिनियम लागू कर दिया है. CM सरमा ने कहा कि जिला आयुक्तों (डीसी) को निर्देश दिया गया है कि अवैध अप्रवासियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें.

CM ने कहा कि वादे के अनुसार, हमने अवैध अप्रवासी निष्कासन अधिनियम लागू कर दिया है. अब हमारे डीसी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या न्यायाधिकरण द्वारा विदेशी घोषित किए गए व्यक्ति के खिलाफ तत्काल निष्कासन आदेश जारी किया जाए. इसके बाद पुलिस या बीएसएफ उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने के लिए कार्रवाई करेगी.

बांग्लादेश में बढ़ते अत्याचारों की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पहले ही विस्तार से बोल चुके हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में पहले ही बहुत स्पष्ट रूप से बोल चुका हूं. आप मेरी पिछली टिप्पणियों को देख सकते हैं, क्योंकि मैंने इस मामले को विस्तार से संबोधित किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanta Biswa Sarma, Assam Illegal Migrants, Illegal Migrants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com