विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव नतीजों में कौन मारेगा बाजी? हिमंता और गौरव गोगोई का लिटमस टेस्ट

Assam Election Result: असम की 126 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती होगी. असम में हिमंता सरकार बरकरार रहेगी या कांग्रेस वापसी करेगी? आज तय हो जाएगी.

असम विधानसभा चुनाव नतीजों में कौन मारेगा बाजी? हिमंता और गौरव गोगोई का लिटमस टेस्ट
हिमंता बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई. (फाइल फोटो)
IANS
  • असम विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी
  • असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 59 महिलाएं भी शामिल हैं
  • सुरक्षा व्यवस्था के तहत 35 काउंटिंग सेंटरों पर केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां और 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं
नई दिल्ली:

असम में क्या होगा? बीजेपी हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस का कमबैक होगा? आज पता चला जाएगा. असम की 126 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में वोटों की गिनती आज 8 बजे से शुरू हो जाएगी. नतीजे शाम तक आएंगे लेकिन तस्वीर दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है. आज तय हो जाएगा कि क्या बीजेपी को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या फिर कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी.

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला EVM में कैद है. उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं. वोटों की गिनती के लिए सभी 35 जिलों में 40 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. 

राज्य में वोटिंग 9 अप्रैल को हुई थी. इस बार 2.50 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 85.96% ने वोट डाला था.

सुरक्षा की क्या है तैयारी?

काउंटिंग सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों (CAPF) की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं. EVM को स्ट्रॉन्ग रूम से काउंटिंग सेंटर तक ले जाने के लिए 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि CAPF की दो और कंपनियों को स्टैटिक ड्यूटी पर रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि असम में पुलिस की 93 कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी हैं.

काउंटिंग के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 85 असॉल्ट ग्रुप की मदद भी मांगी गई है.

यह भी पढ़ेंः हिमंता का 'पेड़ा' जैसे हमलों ने पवन खेड़ा को दिला दी बेल? SC ने कहा- ये राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

किस पार्टी से कितने उम्मीदवार?

722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे ज्यादा 99 उम्मीदवार मैदान में हैं. उसके बाद बीजेपी के 90, AIUDF के 30, असम गण परिषद (AGP) के 26 और बोडो पीपल्स फ्रंट (BDF) के 11 उम्मीदवार हैं.

इसके अलावा, रायजोर दल ने 13 सीटों, असम जातीय परिषद ने 10 सीटों, CPI(M) ने 3 सीटों और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा है. 

आम आदमी पार्टी (AAP) और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) ने 18-18 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 22 और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा है है. 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

गठबंधन की बात करें तो NDA में बीजेपी के अलावा असम गण परिषद और बोडो पीपल्स फ्रंट हैं. जबकि, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, रायजोर दल, AJP, CPI(M),  APHLC और CPI(ML) शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बड़े चेहरे कौन-कौन?

4 मई को जिन हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा, उनमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (जलुकबारी), कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (जोरहाट), विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (पनेरी), नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया (नजीरा), AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल (बिन्नाकांडी), रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई (शिवसागर) और असम जातीय परिषद (AJP) के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई (खोवांग) शामिल हैं.

इनके अलावा, बोकाखाट सीट से AGP के अतुल बोरा और कालियाबोर से केशव महंता और BPF के चरण बोरो (मजबत) समेत कई कैबिनेट मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं.

यह भी पढ़ेंः हिमंता पर विपक्ष लगाता है एंटी मुस्लिम होने का आरोप, फिर कैसे मिल रहे दहाई अंक में वोट?

एग्जिट पोल किसे जीता रहे?

सभी एग्जिट पोल बीजेपी की हैट्रिक का अनुमान लगा रहे हैं. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 88 से 100 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 48% लोगों ने हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं, कांग्रेस के गौरव गोगोई को 32% ने अपनी पहली पसंद बताया है.

टुडेज चाणक्य ने भी अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इसमें 11 सीटें कम या ज्यादा भी हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने के आसार हैं.

विधानसभा में अभी क्या है स्थिति?

असम में 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटें जरूरी हैं. इस समय विधानसभा में बीजेपी के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगियों में AGP के 9, UPPL के 7 और BPF के 3 विधायक हैं. वहीं, विपक्ष में कांग्रेस के 26, AIUDF के 15, CPI(M) का 1 विधायक है. एक निर्दलीय विधायक भी है.

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब, हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से जुड़ा है मामला

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Assembly Election Counting, Assam Chunav, Himanta Biswa Sarma, Gaurav Gogoi, Assam Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com