हिमंता बिस्वा सरमा के बयान को लेकर बांग्लादेश ने जताया विरोध
NDTV
बांग्लादेश ने भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बाधे को ढाका में तलब किया है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक बयान से नाराज हैं. इसी सिलसिले में पवन बाधे को ढाका में तलब किया गया है. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश ने पवन बाधे से हिमंत बिस्वा सरमा की कुछ टिप्पणियों का जिक्र कर औपचारिक तौर पर अपना विरोध दर्ज कराया है.
असम के मुख्यमंत्री की 'पुशबैक' और घुसपैठ पर की गई टिप्पणियों पर बांग्लादेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बांग्लादेश ने इन टिप्पणियों को भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए 'अपमानजनक' बताया और भारत के समक्ष अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian High Commission In Dhaka, Bangladesh And India Relation