विज्ञापन
5 years ago
मुंबई:

आर्यन खान (Aryan Khan) को जेल से रिहाई मिल गई है और वो अपने घर मन्नत भी पहुंच गए हैं. शनिवार सुबह शाहरुख खान के बेटे की रिहाई से जुड़े दस्तावेज जमानत पत्र पेटी (Bail Order) में डाल दिए गए थे. साथ ही रिहाई की अंतिम प्रक्रिया को पूरा करने का काम शुरू हो गया था और 11.06 बजे आर्यन की पहली झलक मिली. शाहरुख खान के बॉडीगार्ड उन्हें भारी हुजूम के बीच सुरक्षित कार तक लाने के लिए पहले ही मुस्तैद थी. शाहरुख खान कार में थे. शाहरुख बेटे आर्यन को लेकर करीब 20 मिनट में वापस मन्नत पहुंचे. आर्यन के पिता और बॉलीवुड हीरो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर मन्नत के बाहर जश्न का माहौल दिखा.

मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों के बीच आर्यन का बेसब्री से इंतजार

बांबे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने आर्यन को दो दिन पहले बेल दे दी थी. इसके बाद सेशन कोर्ट में जमानती बांड भरने की प्रक्रिया पूरी की गई. हालांकि समय पर बेल ऑर्डर मुंबई आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी में जमा नहीं हो सके थे. इस वजह से आर्यन खान की रिहाई आज तक के लिए टल गई थी. आर्यन खान की रिहाई के आसार को लेकर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भी जश्व का माहौल है.

आर्यन को रिहाई के साथ पासपोर्ट सरेंडर समेत 14 शर्तों को मानना होगा, वरना दोबारा जेल...

शाहरुख के समर्थक भी वहां जमा हुए हैं. पुलिस सुरक्षा भी वहां दिखाई दे रही है.आर्थर रोड जेल सुप्रिटेडेंट का कहना है कि रिहाई के लिए रिलीज ऑर्डर की हार्ड कॉपी जेल के बेल बॉक्स में जमा करानी होती है. आर्यन खान के रिलीज ऑर्डर के लिए शुक्रवार शाम तक इंतजार किया गया था, लेकिन वह नहीं आ सका.

आर्यन की जमानत के लिए हाईकोर्ट ने कई शर्तें रखी थीं इनमें कहा गया है कि आर्यन पुलिस को बताए बिना मुंबई नहीं छोड़ सकेंगे, उन्‍हें हर शुक्रवार को एनसीबी के समक्ष पेश होना होगा. बेल आर्डर के अनुसार, उन्‍हें एक लाख रुपये का पर्सनल बांड जमा करना होगा और पासपोर्ट जमा करना होगा.

वहीं जेल अधीक्षक का कहना है कि आर्यन खान की रिहाई 1-2 घंटों में हो सकती है. उनकी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है.हालांकि मुनमुन धमेचा की रिहाई में सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट न मिलने से अड़ंगा फंस गया है. उनके वकील हाईकोर्ट (Bombay High Court) का दरवाजा खटखटा सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Aryan Khan, ARYAN KHAN RELEASED, Shahrukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com