बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाम पर बने फ्लैट की रिकॉर्ड बिक्री हुई है. दुबई में हाउसिंग स्कीम में बनें पेंटहाउस की बुकिंग को बड़ा रिस्पांस मिला है.परियोजना में 50 करोड़ रुपये कीमत वाले सभी पेंटहाउस पहले ही दिन बिक गए. शाहरुख्ज रेजिडेंसेज बाय डैन्यूब नाम की ये रियल एस्टेट परियोजना है. 12 नवंबर को दिवाली बाद इसकी बिक्री शुरू हुई. इसमें सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर और अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की ओर से डिजाइन पेंटहाउस शामिल हैं.
डैन्यूब समूह के चेयरमैन रिजवान साजन ने कहा कि दुबई की मैरीटाइम सिटी में इस पूरी परियोजना के लिए खरीदारों से अब तक 500 ऑफर मिले हैं. उन्होंने कुल आवासीय यूनिट की संख्या या परियोजना की कुल लागत का खुलासा नहीं किया. रेजिडेंस में अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत 16.5 लाख दिरहम (4.2 करोड़ रुपये) है. शाहरुख खान और गौरी खान इस इवेंट में शामिल हुए। फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की.
शाहरुख खान ने कहा, इस प्रोजेक्ट के लिए लग्जरी लाइफ जीने के विचार को साकार किया गया है. गौरी खान ने कहा, पेंटहाउस के लिए मैं ऐसे जगह तैयार करना चाहती थी, जो वर्ल्ड फेमस और खास पहचान वाले हों. इस डिजाइन को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. परियोजना के सभी पेंटहाउस पहले ही बिक चुके हैं. डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने पिछले साल नवंबर में दुबई के शेख जायद रोड पर करीब 3500 करोड़ रुपये की लागत से शाहरुख्ज बाय डैन्यूब नाम का एक कमर्शियल टावर शुरू किया था
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं