दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच की सिफारिश पर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब 2016 में हमारी सरकार को 1 साल हुआ था, तब भी केंद्र सरकार बहुत घबराई थी और हर वह कोशिश उसने की थी कि दिल्ली सरकार के कामों को रोका जाए. उस वक्त के एलजी साहब को प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश आया कि इनके काम रोको और उस वक्त दिल्ली सरकार की 400 से ज्यादा फाइलों को इन्वेस्टिगेट किया गया एक शुंगलू कमेटी बनाई गई सारी फाइलों को खंगाल कर कहा कहा गया बहुत घोटाले निकलेंगे बहुत लोग जेल जाएंगे, लेकिन क्या हुआ उसमें कुछ नहीं निकला. उन 400 फाइलों में कुछ नहीं निकला.
उन्होंने आगे कहा कि हम यह आशंका कई दिनों से जता रहे थे कि पंजाब की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी से और खासतौर से अरविंद केजरीवाल से घबराए हुए हैं. अरविंद केजरीवाल की बढ़ती हुई प्रसिद्धि दिल्ली में नहीं, पंजाब में नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ रही है. अलग-अलग राज्यों में जहां पर हम काम भी नहीं करते वहां पर पंचायतों में, मेयर में, काउंसलर के इलेक्शन में लोग वोट देकर हमारे उम्मीदवारों को जीता रहे हैं. ये मध्यप्रदेश में हो रहा है, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हो रहा है.
इसको देखकर केंद्र सरकार घबराई हुई है और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती हुई प्रसिद्धि से उनको जलन हो रही है. हमने पहले ही कहा था कि अब दोबारा वही 2016 वाला समय आ गया है जब दिल्ली सरकार के हर काम को रोकने की कोशिश की जाएगी. दिल्ली सरकार के हर मंत्री के ऊपर सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी की इन्वेस्टिगेशन खोली जाएगी. कोशिश की जाएगी कि इनको किसी न किसी तरीके से रोका जाए, यह बहुत ही दुख की बात है कि हमारे देश के लिए कि अगर आप देश के शिक्षा मंत्री का नाम पूछें तो शायद ही किसी को पता होगा. उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन हैं किसी को नहीं पता. झारखंड के शिक्षा मंत्री कौन हैं, किसी को नहीं पता होगा. दिल्ली के शिक्षा मंत्री कौन हैं- यह बच्चे बच्चे को पता होगा कि मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री हैं. वह शिक्षा मंत्री जो पूरे देश में शिक्षा क्रांति लेकर आया.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
केंद्र सरकार के इशारे पर उपमुख्यमंत्री को फंसाने के लिए यह सीबीआई की जांच की बात बहुत शर्म की बात है. हजारों करोड़ रुपए लूटकर जो लोग विदेश चले गए नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या सब चले गए, इनको तो भगा दिया, ये लोग केंद्र सरकार की नाक के नीचे से निकल गए और अभी तक नहीं आए, उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाए, लेकिन देश के सबसे सुप्रसिद्ध शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए यह काम किया जा रहा है.
सीएम अरविंद केजरीवाल यह बात पहले कह चुके हैं कि ये बात काफी दिनों से चल रही है कि अब सत्येंद्र जैन के बाद अगला नंबर मनीष सिसोदिया का है. उनको केंद्र सरकार किसी भी तरीके से किसी भी मामले में फंसाने की कोशिश करेगी. देखिए उनका दावा अब आपके सामने है और अभी इस तरह के और बहुत सारे मामले केंद्र सरकार निकालेगी. सारे के सारे अफसरों को केंद्र सरकार ने इस काम पर लगाया है कि कहीं कुछ भी ढूंढो, चाहे झूठा ढूंढो, चाहे सच्चा ढूंढो, चाहे फर्जी बनाओ, लेकिन इनके ऊपर इंक्वायरी इन्वेस्टिगेशन शुरू करो, इनको किसी तरीके से दिल्ली और पंजाब तक रोका जाए, मगर यह होगा नहीं, जितना दमन बढ़ेगा जितना अत्याचार बढ़ेगा उतना लोगों को समझ आएगा कि नरेंद्र मोदी जी सिर्फ इनके पीछे क्यों पड़े हैं. कुछ तो मामला है और लोगों को यह सब समझ में आता है.
ये Video भी देखें : "BJP को खुश करना...":TMC के उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी पर बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं