आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर बताया है कि दिल्ली चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं पर हमला हो सकता है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, माहौल खराब करने के लिए खालिस्तानी आतंकी दिल्ली में नेताओं पर हमला कर सकते हैं.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसी के इनपुट के अनुसार दिल्ली चुनाव के वक्त कई नेता टारगेट पर हो सकते है. जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेता शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि रैली या पब्लिक मीटिंग में नेताओ के सुरक्षा के खास इंतेज़ाम किये गए है और अलर्ट के मुताबिक, सुरक्षा रिव्यू समय-समय हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कई सारी रैलियां नेताओं द्वारा की जा रही है. वही मंगलवार यानी कल 56 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया. अब तक 85 नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं, जिनमें से 20 नामांकन 13 जनवरी को तथा नौ नामांकन पत्र 10 जनवरी को दाखिल किए गए हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं