दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सोमवार देर शाम लुधियाना में ऑटो ड्राइवर के न्योते पर उसके घर खाना खाने पहुंचे. इस दौरान NDTV ने उनसे EXCLUSIVE बातचीत की. सीएम केजरीवाल ने बताया कि मेरे को भी उम्मीद नहीं थी. ऑटो ड्राइवर के साथ जो मीटिंग चल रही थी, यह खड़े हुए, इन्होंने हाथ उठाया तो मुझे लगा कि ये कोई सवाल पूछेंगे, लेकिन इन्होंने कहा कि क्या मेरे घर खाने के लिए आएंगे? तो मैंने कहा हां ज़रूर आएंगे. इन्होंने बहुत प्यार से बुलाया तो कोई ना कर ही नहीं सकता था. अब मैं, भगवंत जी, हरपाल चीमा जी इनके घर खाने के लिए आए हैं.
पंजाब में ऑटो चालक के घर डिनर करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, खाने के बाद बोले...
उन्होंने बताया कि जितनों के घर जा सकता हूं, मैं जाऊंगा. यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात होगी. दिलीप तिवारी (ऑटो चालक) को अब मैंने पूरे परिवार के साथ न्योता दिया है कि अब यह मेरे घर पर डिनर करने आएंगे. इनके पिताजी सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं, इन्होंने बताया कि मैं अपने पिताजी को भी नहीं बता पाया. अभी थोड़ी देर में पिता जी आएंगे तो उनको पता चलेगा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वहीं भगवंत मान ने कहा कि हम यहां किसी फायदे के लिए नहीं आए हैं, इसके (ऑटो चालक) प्यार को देख कर आए हैं. चुनाव चलते रहेंगे, लेकिन जिस प्यार से दिलीप तिवारी ने न्योता दिया, कोई कैसे मना करता.
ऑटो चालक दिलीप तिवारी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, नर्वस नहीं हूं. मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता. मेरे दिल में आया कहने के लिए तो मैंने कह दिया. मैं पार्टी का वॉलिंटियर नहीं हूं, लेकिन इनका बहुत बड़ा फैन हूं.
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी पार्टी की सबसे बड़ी घोषणा की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं