विज्ञापन

नंबर 1 आर्यवीर सहवाग, नंबर 2 पर उस्मान खान, अंडर 19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने बाजी मारी और भारत को रन से हरा दिया. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने बनाए और 58 रन बनाकर आउट हुए.

नंबर 1 आर्यवीर सहवाग, नंबर 2 पर उस्मान खान, अंडर 19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
आर्यवीर सहवाग ने रचा इतिहास (IND U19 vs PAK U-19)
NDTV

आर्यवीर सहवाग ने अंडर 19 एशिया कप 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, सहवाग के बेटे ने 5 मैच की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 361 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक और एक शतक शामिल रहे. आर्यवीर ने 90 के औसत के साथ इस टूर्नामेंट में रन बनाने का कमाल किया. आर्यवीर का उच्चतम स्कोर 160 रन रहा. इसके अलावाअंडर 19 एशिया कप 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के उस्मान खान रहे. उस्मान ने भारत के खिलाफ फाइनल में 111 गेंद पर 107 रन की पारी खेली और इस टूर्नामेंट में कुल 345 रन 5 मैच में बनाने में सफल रहे. उनका औसत इस दौरान 115 का रहा. उस्मान का उच्च स्कोर नाबाद 139 रन रहा. 

तीसरे नंबर पर भारत के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी हैं. भारत के कप्तान ने  5 मैच में 242 रन बनाए, उन्होंने टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए. इसके बाद नंबर 4 पर बांग्लादेश के अहसन अल मोमिन रहे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 मैच में 235 रन बनाए हैं.  नंबर 5 पर अफगानिस्तान के शाह फैसल रहीमी का नाम है. शाह फैसल रहीमी ने एशिया कप अंडर 19  में 4 मैच में 167 रन बनाए हैं.

अंडर 19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

रैंकपारीरनशतक अर्धशतक2026
आर्यवीर सहवाग (भारत)5361132026
उस्मान खान (पाकिस्तान)5345212026
  लक्ष्य राजेश रायचंदानी (भारत)5242032026
 अहसन अल मोमिन (बांग्लादेश)4235112026
 शाह फैसल रहीमी (अफगानिस्तान)3167022026


फाइनल मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 107 रन की पारी खेली, वहीं, अब्दुल कादिर ने 80 रन बनाए जिसके दम पर पाकिस्तान 337 रन बना सका. इसके बाद भारतीय टीम ने एक विकेट से मैच को जीत लिया. भारत की ओर से कप्तान कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए तो वहीं आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की पारी खेली, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 19 रन ही बना सके. लेकिन मोहित उलवा  ने 49 और मनाल चौहान ने 47 रन बनाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी. 

यह भी पढ़ें | नंबर 1 उन्मुक्त चंद, नंबर 2 आर्यवीर सहवाग, U-19 एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर

यह भी पढ़ें | LSG से कट सकता है 3 स्टार खिलाड़ियों का पत्ता! आकाश चोपड़ा ने बताया बड़ा ऑक्शन प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaryavir Virender Sehwag, Usman Khan, India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com