पंजाब के तरनतारन जिले में नेशनल हाईवे नंबर-54 पर शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. ये हादसा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
दर्जनों लोग घायल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बसों में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी. हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को बसों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई. इस बीच हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. इस कारण से नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है.
यह भी पढ़ें: काजीरंगा सड़क हादसे में 26 की मौत, पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा; CM सरमा ने क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं