दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को प्रह्लाद बताया है. भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे' हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान् मान बैठा था. उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए, ज़ुल्म किए.आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं. देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया, पर न प्रह्लाद को वो तब रोक पाये थे, न अब रोक पाएंगे.'
हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान् मान बैठा था।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 10, 2023
उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये
आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया
पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आपको बता दें कि सीबीआई के मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद से अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. कल शाम को ही अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया था, "मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा- बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है, हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं. जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल. राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं."
मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा-
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 9, 2023
बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है, हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल। राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं। pic.twitter.com/qVwOCrVLDR
आज 2 बजे जमानत पर होगी सुनवाई
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. ईडी (ED) ने मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है. कोर्ट ने जेल ऑथारिटी को सिसोदिया का प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. मनीष सिसोदिया को 2 बजे राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. ईडी ने कोर्ट को बताया कि सिसोदिया को ग्राउंड ऑफ अरेस्ट बताया गया है. सिसोदिया से पूछताछ के दौरान CCTV फुटेज को रिकॉर्ड किया गया है. राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को सिसोदिया की प्रोडक्शन की इजाज़त दी है.
यह भी पढ़ें-
रांची में कर्ज चुकाने के लिए आठ साल के बच्चे को अगवा करने के बाद घबराहट में कर दी हत्या
केरल के कुछ हिस्सों में 54 डिग्री से ऊपर पड़ रही गर्मी, Heat Stroke का खतरा : रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं