रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु निवासी आठ वर्षीय मासूम शौर्य की हत्या के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने कोडरमा के जयनगर रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले शौर्य के ही घर पर किरायेदार के तौर पर रहता था. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने यहां मीडिया को बताया कि राजधानी रांची के रहने वाले आठ वर्षीय शौर्य की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है और इस सिलसिले में कोडरमा से शौर्य के घर में पहले किराये पर रह चुके 27 वर्षीय संजू पांडा को गिरफ्तार किया गया है.
किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संजू पांडा ने शौर्य को अगवा करने के एक घंटे बाद ही उसे पकड़े जाने के डर से मार डाला था. कौशल ने बताया कि एमबीए की डिग्री प्राप्त पांडा हजारीबाग का रहने वाला है और कोडरमा जिले में उसकी ससुराल है. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के पूर्व वह बेंगलुरु में रहता था. बाद में वह शौर्य के पिता राजू गोप के घर में किरायेदार के रूप में रहने वाले अपने बहन और बहनोई के साथ ही रहा करता था. इस दौरान वह राजू गोप के बेटे शौर्य सहित पूरे परिवार से घुलमिल गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाद में संजू रांची के ही पुंदाग में एक रूम लेकर रहने लगा था. इसी बीच, संजू कर्ज के चक्कर में फंस गया और उसे पांच लाख रुपये की जरूरत थी. अधिकारी ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए संजू ने शौर्य को अगवा कर उसके पिता से फिरौती मांगने की साजिश रची थी. उन्होंने कहा कि तीन मार्च की देर शाम शौर्य कुछ सामान लेने घर से निकला था और इसी दौरान संजू ने उसे अगवा कर लिया. पुलिस ने बताया कि शौर्य के शोर मचाने पर संजू घबरा गया और उसने बच्चे की हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें-
केरल के कुछ हिस्सों में 54 डिग्री से ऊपर पड़ रही गर्मी, Heat Stroke का खतरा: रिपोर्ट
जमानत पर सुनवाई से एक दिन पहले मनीष सिसोदिया को अब ED ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं