विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्यों भिड़ गए मनीष सिसोदिया और सचिन पायलट? पंजाब के स्कूलों पर सियासी संग्राम

पंजाब के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली.

पंजाब के स्कूलों पर सियासी जंग
NDTV

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली. ये बहस पंजाब के स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई. दरअसल हाल ही में सीजेपी के सौरभ दास ने पंजाब के सरकारी स्कूलों का दौरा किया और अच्छी व्यवस्थाओं की तारीफ की. इस पर सचिन पायलट ने तंज कसा कि पंजाब के स्कूलों की जांच  निष्पक्षता से होनी चाहिए. इस पर सिसोदिया ने रिप्लाई देते हुए पायलट को एक चैलेंज दे डाला.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तुलना को लेकर शुरू हुआ. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है. सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों के दौरे और उनकी गुणवत्ता को लेकर दोनों नेताओं के बीच तकरार हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

सचिन पायलट ने क्या कहा?

सचिन पायलट ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के दौरे को लेकर AAP सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों की जांच भी उतनी ही निष्पक्षता और सख्ती से होनी चाहिए, जितनी दूसरे राज्यों के स्कूलों की होती है. पायलट ने यह भी कहा कि पंजाब या आम आदमी पार्टी को किसी तरह की विशेष रियायत नहीं मिलनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

मनीष सिसोदिया ने क्या जवाब दिया?

मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में 1,000 बेहतरीन सरकारी स्कूल हैं. उन्होंने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश के 1,000 अच्छे सरकारी स्कूलों की लिस्ट देने को कहा. सिसोदिया ने सचिन पायलट को खुली चुनौती देते हुए कहा कि दोनों मिलकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों का जमीनी स्तर पर दौरा करें और खुद उनकी स्थिति का आकलन करें.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पंजाब के लिए किस मिशन पर लगाया, सचिन पायलट ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab School, Punjab School Education, CJP, Manish Sisodia, Sachin Piolet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com