अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के खिलाफ पंजाब की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन्हें 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में गवाही के लिए बुलाया गया था. हालांकि कई समन के बावजूद अभिनेता गवाही देने के लिए नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी.
पंजाब के लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
अपनी शिकायत में वकील राजेश खन्ना ने आरोप लगाया है कि उन्हें नकली रिजिका सिक्का में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था. साथ ही अपनी शिकायत में उन्होंने कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं.
इसी शिकायत के तहत सोनू सूद को गवाही देने के लिए अदालत में तलब किया गया था. हालांकि बार-बार समन भेजने के बावजूद सोनू सूद गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए. उनकी गैर-मौजूदगी के कारण अब अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा
यह वारंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है.
सोनू सूद को अपने शानदार अभिनय के साथ ही चैरिटी कार्यों खासतौर पर कोविड के दौरान उनके लोगों की काफी मदद की थी, जिसे आज भी लोग नहीं भूले हैं. सोनू सूद 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' भी चलाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं