थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आज उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में चीन से लगी सीमा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया. जनरल द्विवेदी ने वहां तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों और प्रशासनिक हालात का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सीमाओं की रक्षा में जुटे जवानों से बातचीत की और उनकी अटूट निष्ठा, अदम्य साहस ओर पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए सराहना की. उन्होंने सतत चौकसी और किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार रहने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया.

इस दौरान सेना प्रमुख ने ज्योतिर्मठ में उत्तराखंड के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘Ibex Tarana 88.4 FM' का उद्घाटन भी किया. यह अनूठा रेडियो स्टेशन स्थानीय समुदाय के विचारों को अभिव्यक्ति देने, ज्ञान साझा करने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक सशक्त मंच का काम करेगा. इसके कार्यक्रमों में शिक्षा, पर्यावरण, मौसम, मनोरंजन, रोजगार, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, स्वास्थ्य और पारंपरिक कलाओं से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

उद्घाटन अवसर पर अपने पहले पॉडकास्ट में सेना प्रमुख ने कहा, “Ibex Tarana केवल एक रेडियो स्टेशन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम है. यह न केवल समुदाय को जोड़ने का कार्य करेगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देगा और लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा.” इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट पूर्व सैनिकों को ‘Veterans Achievement Award' से सम्मानित भी किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं