विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े खावड़ा सोलर पार्क के मुरीद हुए अर्जेंटीना के राजदूत, बताया भारत के लिए गेमचेंजर

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने लिखा कि खावड़ा सोलर पार्क को देखकर वह दंग हैं. उन्होंने कहा कि यह प्लांट इतनी बिजली पैदा करेगा कि भारत के लाखों घर रोशन हो सकें.

दुनिया के सबसे बड़े खावड़ा सोलर पार्क के मुरीद हुए अर्जेंटीना के राजदूत, बताया भारत के लिए गेमचेंजर
  • भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क को भारत के लिए गेमचेंजर बताया
  • उन्होंने अदाणी ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि वह दुनिया के इस सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को देखकर दंग हैं
  • अर्जेंटीना के राजदूत ने कहा कि यह प्लांट इतनी बिजली पैदा करेगा कि भारत के लाखों घर रोशन हो सकेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने शुक्रवार को गुजरात में सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जमकर तारीफ की. उन्होंने खास तौर से खावड़ा सोलर पार्क की सराहना की, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में रखी थी. कौसिनो ने इस प्रोजेक्ट को भविष्य के भारत के लिए गेमचेंजर बताया.

एनर्जी पार्क देखकर दंग रह गए राजदूत

राजदूत कौसिनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह दुनिया के इस सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को देखकर दंग हैं. उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि पर गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि यह प्लांट सोलर पैनल और विंड टर्बाइन के जरिए इतनी बिजली पैदा करेगा कि भारत के लाखों घर रोशन हो सकें. 

पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला 

यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2070 तक नेट जीरो (शून्य) उत्सर्जन के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पहले दी गई जानकारी के मुताबिक, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 2030 तक भारत की 50 फीसदी बिजली रिन्यूएबल एनर्जी से हासिल करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इस मिशन में योगदान के मामले में गुजरात सबसे ऊपर है. 

रिन्यूएबल एनर्जी में गुजरात नंबर 1

गुजरात की उपलब्धियों पर नजर डालें तो कुल स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में वह नंबर वन है. इसमें उसने 42.583 गीगावॉट और पवन ऊर्जा में 14820.94 मेगावॉट की क्षमता हासिल की है. सौर ऊर्जा के मामले में गुजरात 25529.40 मेगावॉट के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं रूफटॉप सोलर प्लांट के मामले में 11 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन के साथ शीर्ष पर है.

खावड़ा एनर्जी पार्क दुनिया में सबसे बड़ा

कच्छ में स्थित खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के बारे में बताएं तो यहां कुल 37.35 गीगावॉट उत्पादन की योजना है. इसमें से अब तक 11.33 गीगावॉट उत्पादन क्षमता हासिल की जा चुकी है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बनाता है. 

ये भी देखें- अदाणी ग्रुप का विदर्भ में 70,000 करोड़ का मेगा प्‍लान, जीत अदाणी ने किया 30,000 नौकरियों का वादा

अदाणी ग्रीन ने बनाया कीर्तिमान

भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले साल नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 15 हजार मेगावॉट से अधिक की ऑपरेशनल क्षमता हासिल कर ली थी. जून 2025 की रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 15,539.9 मेगावॉट हो गई है, जो भारत में अब तक का सबसे तेज और सबसे बड़ा क्षमता विस्तार है. अदाणी ग्रीन इस मुकाम तक पहुंचने वाली देश की पहली और एकमात्र कंपनी है. उसने मुख्य रूप से नए (ग्रीनफील्ड) प्रोजेक्ट्स के जरिए यह उपलब्धि हासिल की.

ये भी देखें- अदाणी ग्रीन को बड़ी सफलता, ट्रांसमिशन लाइन के लिए मिली जापानी बैंकों से फंडिंग, 6 करोड़ घरों को होगा फायदा

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com