विज्ञापन

अदाणी ग्रीन को बड़ी सफलता, ट्रांसमिशन लाइन के लिए मिली जापानी बैंकों से फंडिंग, 6 करोड़ घरों को होगा फायदा

अदाणी ग्रीन एनर्जी का राजस्थान में पहले से ही बड़ा नेटवर्क है. राजस्थान से पैदा होने वाली क्लीन एनर्जी का फायदा मुंबई को मिल रहा है, जहां अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) अपनी कुल सप्लाई का 40% से ज्यादा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा कर रही है.

अदाणी ग्रीन को बड़ी सफलता, ट्रांसमिशन लाइन के लिए मिली जापानी बैंकों से फंडिंग, 6 करोड़ घरों को होगा फायदा

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड AESL) ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने अपने बड़े हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए जापानी बैंकों के एक कंसोर्टियम से लॉन्ग टर्म फंडिंग हासिल की है. 

क्या है प्रोजेक्ट?

यह प्रोजेक्ट 6 हजार मेगावाट की ग्रीन एनर्जी ट्रांसमिशन लाइन तैयार करेगा, जिससे उत्तर भारत में रिन्यूएबल एनर्जी की सप्लाई मजबूत होगी. यह बिजली करीब 6 करोड़ घरों को रोशन करने के लिए होगी.करीब 950 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर राजस्थान के भादला से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर तक बनाया जाएगा, जिसे 2029 तक चालू करने की योजना है. यह लाइन ग्रीन एनर्जी के ट्रांसमिशन का एक अहम रास्ता बनेगी और बड़े शहरों और उद्योगों में बिजली सप्लाई को मजबूत करेगी.

क्यों है इतना खास?

एईएसएल के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, "यह प्रोजेक्ट भारत की ग्रीन ट्रांसमिशन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. जापान के बैंकों और हिताची जैसे पार्टनर्स का समर्थन भारत-जापान की मजबूत साझेदारी और स्वच्छ ऊर्जा के लिए हमारी साझा सोच को दिखाता है."

जापानी बैंकों का भरोसा

इस प्रोजेक्ट के लिए जापानी बैंकों का साथ मिलना ना केवल अदाणी ग्रुप बल्कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बड़ी जीत है. इसमें MUFG बैंक लिमिटेड और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) जैसे दिग्गज जापानी बैंक शामिल हैं. प्रोजेक्ट में जापानी तकनीक का भी इस्तेमाल होगा. हिटाची और भारत की BHEL मिलकर इस हाई-टेक ट्रांसमिशन सिस्टम को तैयार करेंगी.

मुंबई को मिल रहा फायदा

अदाणी ग्रीन एनर्जी का राजस्थान में पहले से ही बड़ा नेटवर्क है. राजस्थान से पैदा होने वाली क्लीन एनर्जी का फायदा मुंबई को मिल रहा है, जहां अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) अपनी कुल सप्लाई का 40% से ज्यादा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा कर रही है. अब इस नए कॉरिडोर से उत्तर भारत के औद्योगिक शहरों को भी भरपूर ग्रीन बिजली मिलेगी.

भारत-जापान के बीच मजबूत होते रिश्ते

भारत-जापान के बीच मजबूत होते वित्तीय और औद्योगिक सहयोग की झलक एईएसएल को हाल ही में जापानी रेटिंग एजेंसी जेसीआर से मिली बीबीबी+ (स्टेबल) क्रेडिट रेटिंग में भी देखने को मिलती है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के अनुसार है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Energy, Adani Energy Limited, Adani Energy News, Adani Energy Plant, Adani Energy Projects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com