'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने विरोध करने वालों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'द केरला स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं है.बल्कि एक बहुत बड़े षड्यंत्र को बेनक़ाब करती है. इस फ़िल्म का जो विरोध करते हैं वो लोग PFI का समर्थन करते हैं, आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, ISIS का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, कुछ लोग जो बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने धर्म में ले जाना चाहते हैं उन्हें बेनकाब करने का काम यह फिल्म करती है.
#TheKeralaStory सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि एक बहुत बड़े षड्यंत्र को बेनक़ाब करती है।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) May 7, 2023
इस फ़िल्म का जो विरोध करते हैं वो लोग PFI का समर्थन करते हैं,
आतंकवादियों का समर्थन करते हैं,
ISIS का समर्थन करते हैं। pic.twitter.com/yqwNIa7ev3
गौरतलब है कि बीजेपी की तरफ से लगातार फिल्म को सही ठहराया जा रहा है. वहीं कुछ विपक्षी दल इसे गलत बता रहे हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के एक नेता ने शनिवार को कॉलेज की छात्राओं के लिए हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखने के लिए मुफ्त शो का आयोजन किया था.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्य में ‘द केरला स्टोरी' को कर मुक्त करने की घोषणा की है. एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला करने के लिए इस फिल्म का इस्तेमाल किया था और फिल्म को आतंकवादी साजिशों को सामने लाने का श्रेय दिया था.
चौहान ने कहा, ‘‘हम मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन के खिलाफ पहले ही कानून बना चुके हैं. चूंकि यह फिल्म जागरूकता पैदा करती है, इसलिए सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए. माता-पिता, बच्चों और बेटियों को इसे देखना चाहिए. इसलिए मध्य प्रदेश सरकार फिल्म ‘द केरला स्टोरी' को कर मुक्त करने जा रही है.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म ‘लव जिहाद', धर्म परिवर्तन और आतंकवाद की साजिशों और उसके ‘घृणित' चेहरे को उजागर करती है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं