प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार सुबह बेंगलुरु में दूसरे दिन आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया. रोड शो के दौरान सड़कों पर प्रधानमंत्री के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा. प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनके अभिवादन का प्रतिउत्तर दिया. न्यू थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक यह रोड शो डेढ़ घंटे तक चला. सूत्रों के मुताबिक, रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलुरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने बताया कि रोड शो पूर्व और मध्य बेंगलुरु में लगभग छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा.
रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी सी मोहन भी सवार थे.विशेष वाहन में सवार मोदी ने सड़क के दोनों ओर तथा इमारतों में खड़े लोगों के अभिवादन के प्रतिउत्तर में हाथ हिलाया. इस दौरान, कई लोग ‘मोदी-मोदी' और ‘भारत माता की जय' के नारे लगाते रहे. ढोल की आवाज के बीच पूरा माहौल किसी जश्न के समान प्रतीत हो रहा था. उत्साहित लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्प फेंके. बदले में प्रधानमंत्री ने भी लोगों की ओर फूल उछाले. त्रिनिटी सर्किल में रोड शो के समाप्त होने पर प्रधानमंत्री ने पुन: हाथ जोड़कर लोगों का अभिभावदन किया. इससे पहले, आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि पूरे मार्ग पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें रोड शो को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराए जाने के लिए सड़कों पर अवरोधक लगाए जाना शामिल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi begins his roadshow in Bengaluru ahead of #KarnatakaAssemblyElection
— ANI (@ANI) May 7, 2023
PM started his roadshow from the Kempegowda statue at New Tippasandra Road and it will end at Trinity Circle. pic.twitter.com/E0nTk6eifJ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोड शो के दौरान सड़क के किनारे हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए थे. पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे लगाए गए थे और पार्टी समर्थकों ने केसरिया रंग की शॉल व टोपी पहन रखी थी. इससे पूरा मार्ग केसरिया रंग से रंगा प्रतीत हो रहा था. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में रोड शो वाले मार्ग पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक दलों को भी तैनात किया गया था. एक स्थान पर पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे. भाजपा ने रविवार को दोपहर में होने जा रही राष्ट्रीय प्रात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया था.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बेंगलुरु में एक रोड शो किया था और बागलकोट जिले के बादामी व हावेरी में दो रैलियों को संबोधित किया था. बेंगलुरु में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं. रोड शो को लेकर प्रशासन और बीजेपी ने खास तैयारियां कर रखी है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा. वहीं, वोटों की गिनती 13 मई को होगी. राज्य में इस समय भाजपा की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं