केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को चीन द्वारा वीजा नहीं दिया जाने की कड़ी निंदा की है और अपनी चीन की यात्रा को भी रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि चीन का ये रवैया पक्षपातपूर्ण और ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है और भारत को यह स्वीकार्य नहीं है. सूचना और प्रसारण और खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्थन में उन्होंने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है.
ये भी पढे़ं-Asian Games 2023: भारत को अबतक 5 मेडल, हॉकी में भारत की शानदार जीत
भारत के खिलाड़ियों संग चीन का भेदभाव
चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशु खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को एशियाई खेलों के लिए ‘एक्रिडिटेशन' देने से इनकार कर दिया गया है जो खिलाड़ियों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है. ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि,'आप देख सकते हो कि मैं चीन में नहीं हूं. मैं कोयंबटूर में हूं और अपने खिलाड़ियों के समर्थन में हूं. एक देश का ऐसा पक्षपातपूर्ण रवैया जो ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है, स्वीकार्य नहीं है'.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अरुणाचल के एथलीट्स को नहीं दिया वीजा
खेल मंत्री अुराग ठाकुर ने कहा कि चीन का यह कदम भारत को स्वीकार्य नहीं है और इसी कारण से मैने अपना चीन दौरा रद्द किया है. क्योंकि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका नहीं दिया.
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत ने अपने हितों की रक्षा के लिए "उपयुक्त कदम" उठाने के अपने अधिकार पर जोर देते हुए चीन के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने चीन पर जानबूझकर भारतीय एथलीटों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उनहोंने कहा कि यह एशियाई खेलों की भावना और अक्षर दोनों का उल्लंघन है. यह साफ तौर पर सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ भेदभाव को दिखाता है.
'ये चीन की पूर्व निर्धारित चाल'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार को पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने पूर्व-निर्धारित तरीके से, अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को हांगझू, चीन में 19वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने से वंचित करके उनके साथ भेदभाव किया है. भारत क्षेत्रवाद और जातीयता के आधार पर अपने नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को दृढ़ता से खारिज करता है. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.
ये भी पढे़ं-Asian Games 2023: भारत की शानदार शुरूआत, रोइंग और निशानेबाजी में सिल्वर मेडल | मेडल टैली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं