फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) लीड किरदार में नजर आई हैं. वैसे तो इस फिल्म में काफी ऐसे दिग्गज एक्टर्स हैं, जिन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं. जिसमें सबसे पहले नाम अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का है. फिल्म में अनुराग ने यामी गौतम के देवर का किरदार निभाया है. जिसको यामी गौतम के डायन होने का शक होता है. वैसे तो इस फिल्म में यामी और अनुराग के अलावा सुष्मिता मुखर्जी, मीता वशिष्ठ जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए हैं. हाल ही में अनुराग ने एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म के बारे में काफी राज खोले.
भाभी डायन है
फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक्टर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं, नई नवेली में मेल लीड एक्टर के किरदार में दिखाई दिया हूं. लेकिन लोग किस नजरिए से देख रहे हैं, वो भी मैं लोगों की भावनाएं समझ रहा हूं. फिल्म में मेरा किरदार सूत्रधार वाला किरदार है. एक सूत्रधार फिल्म में शुरू से लेकर आखिरी तक होता है. मेरा हर किरदार के साथ एक जुड़ाव है और फिल्म में मेरा एक भगवान लक्ष्मण वाला भी एंगल दिखाई दिया है. फिल्म में अपनी कास्टिंग को लेकर एक्टर ने कहा कि मुझे कास्टिंग टीम से कॉल आया था. मैंने अपने किरदार के लिए ऑडिशन दिया. वहां मुझे फिल्म के बारे में बताया कि भाभी डायन है और पूरी फैमिली है. ऑफिस में जितने भी कास्टिंग टीम मौजूद थी, सबको बुलाया. मुझे याद है कि 10-12 लोगों की कास्टिंग टीम थी. जिनकी वजह से वह सीन मजेदार हो पाया और मेरी कास्टिंग हो गई.
यह भी पढ़ें | एक फिल्म, दो किरदार और 4 घंटे का मेकअप, यामी गौतम की नई नवेली में आदिनाथ कोठारे ऐसे बने रावण
यामी गौतम का किरदार
एक्टर ने आगे कहा कि मैं यामी गौतम की फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं. मैंने शुरूआती दौर में उनकी फिल्म विक्की डोनर देखी थी. जब मैं पहले उनसे मिला तो मुझे लगा कि उनसे बात करूं या ना करूं? मैंने जाकर उनसे नॉर्मल बात की. फिर वह खुद मेरे पास आई और उन्होंने कहा कि मैंने आपका काम ब्लैक वारंट में देखा है. वह बहुत ही सिंपल और नॉर्मल बात करती हैं. कुछ दिनों बाद इतना अच्छा रिश्ता बन गया था कि मैं उनसे पूछता था कि मुझे क्या करना चाहिए तो वह यह कहती थीं कुछ पूछो मत जो मन में आए वैसा करिए. एक्टर ने आगे कहा कि भोपाल में फिल्म के काफी पोर्शन शूट हुए हैं. जैसे एक फिल्म में बुड्ढी औरत का व्हीलचेयर वाला सीन है, वह भोपाल में शूट हुआ है. इसके अलावा फिल्म का जो एंट्री सीन है जिसमें हम यामी गौतम को किडनैप करके ले जाते हैं. वह भी भोपाल में शूट किया गया है. इसके अलावा फिल्म में रामलीला का सीक्वेंस दिखाया गया है. वह भी भोपाल में शूट किया गया है.
ये भी पढे़ं- प्रीति जिंटा ने रखा पति के लिए करवाचौथ का व्रत, ढूंढने लगी चांद तो फैंस बोले- गलत दिन रख लिया व्रत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं