- NIA की जांच में सचिन वाजे को लेकर उठे कई सवाल
- PPE सूट पहने शख्स की तलाश कर रही है जांच एजेंसी
- क्या 24 फरवरी को वाजे खुद भी उसी कार से मौके पर गये थे?
Antilia case: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार और विस्टोफक सामग्री मामले की जांच कर एजेंसी NIA की पड़ताल से कई सवाल पैदा हो गए हैं. जिसकी वजह से गिरफ्तार API सचिन वाजे (Sachin Vaze) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. NIA की जांच में उपजे सवालों के अनुसार क्या सचिन वाजे ने अपनी ही सरकारी कार का इस्तेमाल साजिश को अंजाम देने में किया था, क्या 24 फरवरी को रात वो खुद भी उसी इनोवा कार से मौके पर गये भी थे? जांच एजेंसी NIA ने जिस तरह सचिन वाजे को गिरफ्तार किया और फिर कुछ घंटों में ही इनोवा कार को भी बरामद कर लिया उससे तो ऐसा ही प्रतीत होता है.
Read Also: सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर बोले शिवसेना नेता संजय राउत, वो एक ईमानदार और सक्षम अधिकारी...
सूत्रों के मुताबिक स्कोर्पियो के मालिक मनसुख हीरेन से परिचित होने की जानकारी के बाद ही संदेह के घेरे में आए सचिन वाजे पर निगरानी रखी जाने लगी और मुंबई पुलिस मुख्यालय और आसपास की सीसीटीवी तस्वीरें भी खंगाली जाने लगीं हैं. मुंबई पुलिस मुख्यालय से बाहर जाने वाले दरवाजे के पास लगे CCTV कैमरे में वैसी ही इनोवा कार उस रात पुलिस मुख्यालय से निकलती हुई नजर आई जो ठाणे में दिखी थी. NIA को शक है कि वहां उसका नंबर प्लेट बदला गया और फिर स्कोर्पियो के साथ वही कार मुकेश अंबानी के घर के पास तक आयी थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्र बता रहे हैं कि साजिश को अंजाम देने के बाद उस कार का नंबर फिर से बदल कर पुलिस वाला नंबर लगा दिया गया और पुलिस मुख्यालय में पार्क कर दिया गया. लिहाजा जांच एजेंसियां उसका पता नही कर पा रही थीं. लेकिन जैसे ही संदेह की सुई खुद सचिन वाजे की तरफ घूमी उस कार को पुलिस मुख्यालय से निकालकर मोटर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में मरम्मत के लिए भेज दिया गया.
Read Also: एंटीलिया केस: NIA की घंटों पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार
जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक 13 मार्च को जब सचिन वाजे को NIA दफ़्तर बुलाकर लंबी पूछताछ शुरू हुई और वाजे को भी CCTV तस्वीर दिखाई गई तब वह इंकार नही कर पाए. पुख्ता होते ही रात में ही NIA ने मोटर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से उस कार को अपने कब्जे में ले लिया और टो कर NIA दफ़्तर ले आयी. अब सवाल है क्या 24 फरवरी की रात मुकेश अंबानी के घर के बाहर सचिन वाजे खुद भी गये थे?
यह सवाल इसलिए क्योंकि मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस रात स्कॉर्पिओ कार खड़ी की गयी थी उस रात वही इनोवा कार दूसरी बार भी वहां दिखी थी और तब PPE किट पहने एक शख्स, उस कार से उतरकर स्कोर्पियो की तरफ गया था. अब NIA इस बात की जांच कर रही है कि कहीं वह शख्स खुद सचिन वाजे ही तो नही?
Read Also: मनसुख हिरेन की मौत मामला : पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को क्राइम ब्रांच से हटाया गया
इसके लिए अब सचिन वाजे और जिन पर भी उस दिन साजिश में शामिल होने का शक हैं, NIA उन्हें PPE किट पहना कर उनके चलने के अंदाज को CCTV मे दिख रहे शख्स के चलने के अंदाज से मिलान कर देखने वाली है. इस बीच सचिन वाजे ने कल सेशन्स कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था आज उस पर सुनवाई होनी है. कोर्ट ने सचिन वाजे को 25 मार्च तक के लिए NIA हिरासत में भेज दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं