राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. दरअसल, एनआईए ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर मिनिस्टीरियल स्टाफ के विभिन्न 50 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है. NIA की तरफ से पदों की पूरी जानकारी दी गई है, आइए जानते हैं कि किस पोस्ट पर कितने पद खाली हैं.
देख लीजिए पदों की पूरी लिस्ट
- सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 3 पद
- सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के 5 पद
- असिस्टेंट के 5 पद
- अकाउंटेंट का 1 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 15 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 6 पद
- अपर डिविजन क्लर्क (UDC) के 3 पद
- लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) के 12 पद
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से जारी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय तारीख तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है.
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री, सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और स्लाइड बनाने में कंप्यूटर दक्षता का प्रमाणन कैडर नियंत्रण प्राधिकरण की तरफ से जारी किया गया होना चाहिए.
असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण, अकाउंटेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित लेखा विभाग या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित 'सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस' (एसएएस) परीक्षा पास की हो; या 'इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटेरियल ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट' (आईएसटीएम) या इसके समकक्ष किसी संस्थान से नकद और लेखा कार्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो और साथ ही नकद, लेखा और बजट संबंधी काम में तीन साल का अनुभव हो.
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) और लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के लिए 12वीं कक्षा पास होना चाहिए. इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पदों के अनुसार तय की गई अन्य पात्रताएं और कौशल होना भी जरूरी है.
आयुसीमा और सैलरी की जानकारी
आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख यानी 25 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन, कौशल परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 19,900 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. इसके अलावा, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
कैसे करना होगा आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'डीआइजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' के पते पर डाक या अन्य माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें.
यह भी पढ़ें | राजधानी दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की भरमार, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें | SSC JE भर्ती की Answer Key जारी, 22 नवंबर तक सवालों को कर सकते हैं चैलेंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं