IND vs IRE, 2nd T20, Weather update: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजे शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम पर रविवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. आयरलैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली विश्व चैंपियन टीम को शुक्रवार को पहले टी20 इंटरनेशनल में हराकर इतिहास रच दिया।. भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई. यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है. अय्यर की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे.
भारत के लिए बुरी खबर
दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है दरअसल, बेलफास्ट में दूसरे मैच से एक दिन पहले बारिश हुई है जिसके कारण भारतीय टीम प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं ले पाई है. .बारिश के कारण मैदान का आउटफ़ील्ड काफी खराब है जिसके कारण भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को रद्द करना पड़ा है, यानी भारतीय टीम दूसरे टी-20 मैच में बिना प्रैक्टिस के उतरेगी.
दूसरा टी-20 मैच में कैसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर और शाम के समय बारिश होने से खेल में रुकावट आ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार दूसरे टी-20 मैच से पहले वहां बारिश हुई है, जिससे मौसम को लेकर संशय बना हुआ है. दूसरी ओर ताजा अपडेट्स के अनुसार अभी बेलफास्ट में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन दिन में हुई बारिश की वजह से आउटफ़ील्ड अभी भी गीली है. मैदान की हालत को देखते हुए टीम इंडिया को अपना ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा है.
बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा
अगर 28 जून को मैच के दौरान बारिश होती है और मैच रद्द होता है तो सीरीज आयरलैंड की टीम 1-0 से जीत जाएगी. वहीं, यदि मैच के दौरान बारिश और मौसम की आंख-मिचौली चलती है तो ऑर्गेनाइजेशन कम से कम 5 ओवर का मैच कराने की कोशिश करेंगे. अगर 5 ओवर का भी मैच संभव नहीं हो पाया तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर संशय
दूसरे टी-20 में भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी, सबकी नजर वैभव पर है. पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप नहीं मिल सका था.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं