विज्ञापन

देखिए शराब तस्कर कैसे मुस्कुरा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि कोई इनाम मिला है

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में नाका चेकिंग के दौरान दो लोगों को 21 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी मुस्कुराते नजर आए.

देखिए शराब तस्कर कैसे मुस्कुरा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि कोई इनाम मिला है
शराब तस्करों की तस्वीर वायरल
Anantnag Police
  • अनंतनाग पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को 21 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है
  • गिरफ्तार आरोपियों की मुस्कुराती तस्वीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की
  • पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 48(a) के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच जारी रखी है

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई से ज्यादा चर्चा आरोपियों की तस्वीर को लेकर हो रही है. पुलिस द्वारा जारी फोटो में दोनों शराब तस्कर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पुलिस ने जब्त की 21 शराब की बोतलें

पुलिस के मुताबिक, पीपी डायलगाम की टीम ने बोंडियालगम क्रॉसिंग पर जांच के दौरान 21 बोतल शराब बरामद की. इस मामले में अनंतनाग थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 48(a) के तहत FIR नंबर 320/2026 दर्ज की गई है और जांच जारी है.

गिरफ्तारी के बाद मुस्कुराते दिखे आरोपी

अनंतनाग पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से इन दोनों आरोपियों की तस्वीर शेयर की. तस्वीर में आरोपी हाथ में एक कागज पकड़े हैं, जिस पर वो धारा लिखी है, जिसमें इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सामने जब्त की गईं शराब की बोतलें रखी हैं. इस तस्वीर में दोनों आरोपी मुस्कुराते दिख रहे हैं.

शराब तस्करों की तस्वीर पर एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "ये केस कम और अवॉर्ज ज्यादा लग रहा है. आखिर ये हंस क्यों रहे हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'शायद वे इस बात से खुश हैं कि पुलिस को केवल 21 बोतलें ही मिलीं. पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की मुस्कुराती तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. हालांकि मामले में जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

अनंतनाग पुलिस ने हाल ही में ड्रग्स के खिलाफ चलाया था बड़ा ऑपरेशन

इससे पहले ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन के तहत अनंतनाग पुलिस ने वाघामा में 20 जगहों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. वाघामा को जिले में ड्रग्स का हॉटस्पॉट माना जाता है. इस ऑपरेशन के दौरान 13 ड्रग तस्करों को पकड़ा गया. इस ऑपरेशन का मकसद गैरकानूनी ड्रग्स के कारोबार में शामिल लोकल नेटवर्क की पहचान करके उसे खत्म करना और ड्रग्स की सप्लाई चेन को उसकी जड़ से तोड़ना था. अनंतनाग पुलिस ने कहा कि यह बड़े पैमाने पर चलाया गया ऑपरेशन ड्रग्स की तस्करी के प्रति पुलिस के जीरो-टॉलरेंस रवैये को दिखाता है. समाज में नशीले पदार्थों को फैलाने वाले लोगों और नेटवर्क के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए जैश के दो आतंकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir Police, Jammu Kashmir Police News, Anantnag, Anantnag Police Station, Anantnag Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com