विज्ञापन

जमुई छेड़छाड़ केस में आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी. ये वही आरोपी है तो अपना चेहरा कपड़े से छिपाकर लड़की से साथ छेड़खानी कर रहा था.

जमुई में लड़की के छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर.
  • बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है
  • आरोपी नंदन यादव भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी
  • पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अब चौथा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है

बिहार के जमुई में 10वीं क्लास की नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ और बदसलूकी के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. गोली लगने से वह घायल हो गया है. नंदन यादव वही आरोपी है जिसने वारदात को अंजाम देने के वक्त अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था. बता दें कि तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, एक का अब एनकाउंटर हुआ है. पुलिस के मुताबिक, वारदात में 7-8 आरोपी हैं, उनकी तलाश की जा रही है. मतलब चार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.

छेड़छाड़ के आरोपी का हाफ एनकाउंटर

पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा. तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी. सूत्रों के मुताबिक, हरिराम नाम के अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

इस शर्मनाक वारदात के बाद लगातार सवाल उठ रहे थे. वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तुंत एक्शन में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल हुआ है. वीडियो में वह चेहरे पर गमछा बांधे नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया था. स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मामले में जवाब मांगा जा रहा था. अब मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

10वीं क्लास की लड़की से की छेड़छाड़

बता दें कि शनिवार को 10वीं क्लास में पढ़ने वाले दो नाबालिग लड़का और एक लड़की कोचिंग के बाद मड़वा पहाड़ पर घूमने गए थे. इस दौरान आरोपियों ने उनको पहले ही देख लिया था. वे उनके वापस आने का इंतजार घात लगाए कर रहे थे. शाम 7  बजे के आसपास दोनों बच्चे पहाड़ी से नीचे उतर ही रहे थे कि सात-आठ लोगों ने उनको घेर लिया. इन लोगों ने पहले तो उनसे पूछताछ की फिर लड़की के साथ बदसलूकी और छेड़खानी करने लगे. लड़का जब अपनी दोस्त को बचाने की कोशिश करने लगा को उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. इतना ही नहीं उन लोगों ने लड़की को गलत तरीके से छुआ भी और उसको अपने साथ लेकर भागने की कोशिश की. ये घटना दिल दहला देने वाली है.

ये भी पढ़ें-Ground Report: जमुई के 'जल्लादों' पर भड़के गांव वाले, सुनें सजा पर क्या बोले?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamui Bihar News, Jamui Molestation Case, Jamui Encounter, Jamui Police, Bihar Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com