विज्ञापन

प्यार, धोखा, ड्रग्स और सऊदी कनेक्शन... प्रेमिका के पति को फंसाने की साजिश! कश्मीर पुलिस ने किया भंडाफोड़

प्रेमिका के पति को फंसाने के लिए आरोपी ने कानपुर से पोल्ट्री फार्म चलाने वाले शख्स को पोल्ट्री-फीड के सैंपल के तौर पर ड्रग्स वाला कूरियर भेजा.

प्यार, धोखा, ड्रग्स और सऊदी कनेक्शन... प्रेमिका के पति को फंसाने की साजिश! कश्मीर पुलिस ने किया भंडाफोड़
  • जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के एक शख्स ने प्रेमिका के पति को फंसाने के लिए जाल बिछाया.
  • इस साजिश के लिए उसने कानपुर के अपने एक दोस्त का इस्तेमाल किया.
  • पोल्ट्री फार्म चलाने वाले शख्स को आरोपी ने कानपुर से ड्रग्स की खेप भेजवाई, जिससे वह ड्रग्स केस में फंस जाए.
जम्मू-कश्मीर:

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को ड्रग्स मामले में फंसाने की साजिश रची. इस साजिश में सऊदी अरब का एक फोन नंबर, कानपुर से ड्रग्स की खेप और उस महिला की मिलीभगत शामिल थी, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी. मामला तब शुरू हुआ, जब जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले की पुलिस को खबर मिली कि सफापोरा में एक पोल्ट्री फार्म चलाने वाले शख्स को ड्रग्स की खेप पहुंचाई जा रही है. जैसे ही कूरियर ने खेप पहुंचाई, पुलिस की एक टीम ने उस पोल्ट्री फार्म वाले शख्स को पकड़ लिया. उस खेप में कोकीन, चरस और डिक्लोफेनाक टैबलेट जैसे ड्रग्स थे.

साजिश का पर्दाफाश कैसे हुआ?

संबंधित शख्स को तुरंत NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पोल्ट्री का काम करने वाला वह शख्स, जिसकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, शायद असली दोषी नहीं है. जब उससे शिपमेंट के बारे में सऊदी नंबर से आए कॉल और मैसेज के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने पुलिस को बताया कि उसी सऊदी नंबर से उसे धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें उसे उस महिला से शादी न करने की चेतावनी दी गई थी, जिससे उसने कुछ महीने पहले शादी की थी.

एक पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया, "यह हमारी जांच में एक अहम मोड़ था. हमने महिला से पूछताछ की, जिससे हमें असली दोषी तक पहुंचने और यह समझने में मदद मिली कि पूरी साजिश कैसे रची गई थी."

कैसे रची ड्रग्स की साजिश?

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के जैनाकोट के रहने वाले तारिक अहमद सोफी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने माना है कि उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले अपने दोस्त और सऊदी अरब के एक फोन नंबर का इस्तेमाल करके ड्रग्स रखवाए थे.

अधिकारी ने कहा, "तारिक ने माना है कि उसने ही कानपुर में अपने दोस्त अरीब से ड्रग्स की खेप भेजने के लिए कहा था, जिससे उसकी गर्लफ्रेंड के पति को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाया जा सके." पुलिस के मुताबिक, अरीब सऊदी अरब भाग गया है और ऐसा लगता है कि तारिक ने उसी के सऊदी वाले नंबर का इस्तेमाल किया था.

एक अधिकारी ने कहा, “ऐसा लगता है कि तारिक ने पहले कानपुर से एक खेप भेजी और फिर अपने दोस्त अरीब से उसे गांदरबल जिले के सफापोरा भेजने को कहा. खेप से बरामद चरस साफ तौर पर स्थानीय है. अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि अरीब को पता था या नहीं कि पैकेट में ड्रग्स हैं.”

ये भी पढ़ें: प्यार या पागलपन? 'सनकी' प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को बनाया 'टैटू मशीन', अब मिटाए जा रहे हैं दरिंदगी के निशान

'बहुत सावधानी से रची गई साजिश...'

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह साजिश तारिक ने रची थी, जिससे वह अपने दुश्मन को ज्यादा से ज्यादा सजा दिला सके. मामले को विस्तार से बताते हुए एक पुलिस ने अधिकारी ने कहा, "यह कोई छोटा मामला नहीं था. साजिश बहुत सावधानी से रची गई थी. शुरू में, हमें यकीन था कि पोल्ट्री का काम करने वाला शख्स ड्रग्स बेचने वाला है और हो सकता है कि वह अंतर-राज्यीय ड्रग्स गिरोह का हिस्सा हो."

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि आरोपी कानपुर से पोल्ट्री फार्म चलाने वाले शख्स को पोल्ट्री-फीड के सैंपल के तौर पर ड्रग्स वाला कूरियर भेजने में कामयाब रहा. यह पेशेवर जांच का ही नतीजा था कि मामले ने नया मोड़ लिया."

पुलिस का कहना है कि जांच से पता चला है कि पोल्ट्री फार्म के मालिक को पोल्ट्री फीड के सैंपल के तौर पर कंसाइनमेंट लेने के लिए बहकाया गया था, और उसी वक्त पुलिस को खबर मिली कि उसे ड्रग्स का कंसाइनमेंट भेजा जा रहा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फोन कॉल की डिटेल से पता चला है कि महिला शादी के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड के संपर्क में थी. एक अधिकारी ने बताया कि महिला की कॉल डिटेल के आधार पर ही तारिक के बारे में जानकारी मिली और पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ.

कश्मीर में ड्रग्स के खिलाफ कैंपेन!

कश्मीर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है और NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों पर अक्सर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत भी मामला दर्ज किया जाता है. ड्रग्स बेचने के आरोपी लोगों के घरों और संपत्तियों को भी बुलडोजर से गिराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: तुम्हारे पास मेरे लिए समय ही नहीं, बिजी लाइफ में पार्टनर को टाइम नहीं दे पा रहे? 10 मिनट के ये 4 काम बनाएंगे बॉन्डिंग मजबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, KANPUR, Drug, Kashmir Police, Love Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com