बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में आठ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया जिससे एक समय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बनने की दहलीज पर खड़े भारत ने मंगलवार को यहां बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जापान को दो रन से हराया. जापान के स्पिनरों ने पर्याप्त टर्न हासिल करते हुए स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम को निर्धारित पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन ही बनाने दिए.
जापान के पास दुनिया की शीर्ष टीम भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में ही जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन आखिर में अनुभवहीनता उसके आड़े आई और उसकी टीम तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी. यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था.
जापान के खिलाफ मिली मुश्किल से जीत के बाद कप्तान अय्यर ना बात की और कहा, "वेन्यू तक तीन घंटे की लंबी यात्रा और मौसम की वजह से मैच में रुकावट के कारण इसे 5-5 ओवर का कर दिया गया था, फिर भी अय्यर इस बात से खुश थे कि फैंस मैच देख पाए. उन्होंने कहा, "हमारे मन में बस एक ही बात थी, हम खेलना चाहते थे और हमें सपोर्ट करने आए दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते थे. इस मैच को आयोजित करने में शामिल सभी लोगों को बधाई."
कप्तान ने मुश्किल हालात में भी शानदार खेल दिखाने के लिए दोनों टीमों की तारीफ की और जापानी टीम के जोश भरे प्रदर्शन से वे काफ़ी प्रभावित हुए. अय्यर ने आगे कहा, "भले ही यह सिर्फ 5 ओवर का मैच था, लेकिन कम से कम हमें मैच खेलने को तो मिला, माहौल का अनुभव करना और जापानी और भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखना रोमांचक था. कुल मिलाकर, यह एक रोमांचक मुकाबला था और सच कहूं तो जापान का खेल भी शानदार रहा. "
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं