अरुणाचल प्रदेश में दुघर्टना के शिकार हुए वायुसेना के विमान AN-32 में सवार 13 लोगों में से छह लोगों के शव मिल गए है और बाकी बचे सात लोगों के पार्थिव अवशेष मिले है. अब कोशिश शव और अवशेष की जोरहाट लाने की है. आज अगर मौसम ठीक रहा तो ये शव और अवशेष जोरहाट लाये जा सकेंगे. बता दें कि ये विमान 3 जून को 12.25 मिनट पर असम के जोरहाट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ा था लेकिन एक बजे इसका संपर्क टूट गया था. उसके बाद से विमान का कोई पता नहीं चल पाया था. इस विमान में पायलट सहित कुल 13 लोग सवार थे.
AN-32 विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले वायुसेना कर्मियों का शव बरामद, ब्लैक बॉक्स भी मिला
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
11 जून को वायुसेना के हेलीकॉप्टर एम आई 17 ने अरुणाचल के सिंयांग के 12 हज़ार फ़ीट पहाड़ियों पर इसका मलबा दिखा. दूसरे दिन ही हेलीकॉप्टर से 19 लोगो का एक्सपर्ट टीम यहां पहुंची लेकिन ऊंची पहाड़ियां, बेहद घना जंगल और मौसम खराब होने की वजह से शव को खोजने और नीचे लाने में काफी वक्त लगा.

Air Force के विमान AN-32 के मलबे की सामने आई पहली तस्वीर, दिख रहा खौफनाक मंजर
अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिनों में एमआई 17, चीता और एएलएच समेत कोई भी हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर उतरने में असफल रहा था. उन्होंने बताया कि एक टीम दुर्घटना स्थल पर पैदल पहुंची और इस टीम में वायुसेना के गरूड़ कमांडो, भारतीय सेना के विशेष बल, नागरिक पोर्टर और शिकारी शामिल रहे. राहत एवं बचाव दल ने इस रूसी विमान का काकपिट वायस रिकार्डर (सीवीआर) तथा उड़ान डाटा रिकार्डर (एफडीआर) शुक्रवार को मौके से बरामद किया था. वायुसेना ने पिछले गुरूवार को कहा था कि विमान में सवार सभी 13 वायु सैनिकों की इस हादसे में मौत हो चुकी है.
Video: अरुणाचल में हादसे का शिकार हुए एएन-32 विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं