खालिस्तान समर्थक और भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) ने आज पंजाब के मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इसके बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अमृतपाल सिंह पिछले 36 दिनों से पंजाब पुलिस (Punjab Police) और केंद्रीय एजेंसियों को चकमा देता रहा और पंजाब- हरियाणा (Punjab-Haryana) और दिल्ली में फरारी काटता रहा. अमृतपाल को पकड़ने के लिए देशभर में नेपाल बॉर्डर (Nepal border) तक ऑपरेशन चलाए गए थे. हाल ही में अमृतपाल का सबसे खास साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अमृतपाल सिंह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा था और पंजाब पुलिस उसके पीछे लगी रही, लेकिन पुलिस अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार नहीं पाई. अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी और उसके सैकड़ों साथियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन अमृतपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ भागने में सफल रहा.
अमृतपाल सिंह ने सरेंडर करने से पहले बदले इतने ठिकाने
- 18 मार्च 2023 : अमृतपाल सिंह अमृतसर से फरार हो गया.
- 20 मार्च 2023 : अमृतपाल सिंह को कुरुक्षेत्र में देखा गया.
- 21 मार्च 2023 : अमृतपाल सिंह को दिल्ली के मधु विहार में देखा गया.
- 23 मार्च को अमृतपाल के लखीमपुर खीरी पहुंचने की खबर मिली.
- 23- 29 मार्च के बीच अमृतपाल सिंह लखीमपुर से जालंधर से होशियापुर पहुंचा.
अमृतपाल सिंह ने क्यों किया सरेंडर?
खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह का सिख संगठनों और अकाल तख्त ने समर्थन करने और उसकी मदद करने से इनकार कर दिया था. अकाल तख्त ने बकायदा अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने के लिए कहा था. इसके बाद अमृतपाल को पता चल गया था कि उसके सामने सरेंडर के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था. वह विदेश भाग नहीं भाग सकता था, क्योंकि हर जगह उसको लेकर सघन जांच चल रही थी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
जगह और भेष बदल रहा था अमृतपाल
अमृतपाल सिंह पुलिस से बचने के लिए लगातार जगह और भेष बदल रहा है. 18 मार्च को अमृतपाल फरार हुआ था तब से कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं. अमृतपाल खुद अपनी तरफ से दो वीडियो भी जारी कर चुका है. इसके अलावा पुलिस भी कई बार अमृतपाल के आत्मसमर्पण की संभावना जता चुकी थी.
कैसे विवादों में आया अमृतपाल सिंह?
अमृतपाल सिंह विवादों में क्यों आया और पुलिस उसको क्यों गिरफ्तार करना चाहती है इसके बारे में सबसे पहले जान लेते हैं. 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह ने अजनाला में अपने समर्थकों के साथ थाने में हमलाकर अपने एक साथी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गया.इसके बाद अमृतपाल और उसके समर्थकों पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया था.
कौन है अमृतपाल सिंह ?
अमृतपाल 'वारिस पंजाब दे'संगठन का चीफ है. वह अलग देश खालिस्तान की मांग कर रहा है. वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है. वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने बनाया था. दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल ने इसपर कब्जा कर लिया. उसने भारत आकर संगठन में लोगों को जोड़ना शुरू किया. अमृतपाल का ISI लिंक बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं