केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को CBI से मिले समन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि जांच की जरूरत के हिसाब से उन्हें तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है.CBI द्वारा दिए गए समन का सत्यपाल मलिक द्वारा बीजेपी सरकार पर लगाए गए आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है. अमित शाह ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसे आम जनता से छिपाए जाने की जरूरत हो. यदि व्यक्तिगत, राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ टिप्पणियां की जाती हैं, तो उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए.
"कोई पहली बार तो बुलाया नहीं गया है"
गृहमंत्री ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, उन्हें दूसरी या तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. एक जांच चल रही है, इसमें अगर कोई नई जानकारी या सबूत सामने आते हैं तो उसे लेकर पूछताछ की जाती है. इसी सिलसिले में उन्हें तीसरी बार पूछताछ के लिए समन दिया गया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि उनको हमारी सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से समन दिया गया है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
"सार्वजनिक मंच पर ऐसी बहस सही नहीं"
उन्होंने आगे कहा कि मेरा सवाल ये है कि जब वो राज्यपाल थे तब उनकी आत्मा क्यों नहीं जगी? इस तरह के बयान की क्या विश्वसनीयता है इसकी जांच आम जनता और पत्रकार करेंगे...अगर वो जो कह रहे हैं उसमें कुछ भी सच्चाई है तो वो उस समय चुप क्यों थे...ये सभी चीजें सार्वजनिक मंच पर बहस करने की नहीं होती हैं. मैं इस देश की जनता से कहना चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसे हमे छिपाने की जरूरत पड़े.
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने नोटिस भेजा था. सीबीआई ने अपने नोटिस में सत्यपाल मलिक से भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूछताछ में शामिल होने को कहा है. सीबीआई सत्यपाल मलिक से 27 और 28 अप्रैल को पूछताछ कर सकती है. सत्यपाल मलिक से अकबर रोड पर एक गेस्ट हाउस में पूछताछ की जा सकती है.
"फाइल पास करने के लिए हुआ था पैसे का ऑफर"
बता दें कि अक्टूबर 2021 में सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि आरएसएस नेता से संबंधित एक फाइल को क्लियर करने के लिए उन्हें कथित तौर पर 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. ये रिश्वत दो परियोजनाओं की फाइल को लेकर दी जा रही थी. इसमें से एक अनिल अंबानी की थी और दूसरी आरएसएस के एक नेता की. मुझे दोनों विभागों द्वारा बताया गया कि ये एक घोटाला है फिर मैने उसी के आधार पर दोनों सौदे रद्द कर दिए. इसी को लेकर सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की थी.दोनों की जांच चल रही है.
विवादित इंटरव्यू के बाद बढ़ी सत्यपाल मलिक की मुश्किलें, सीबीआई करेगी पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं