- राहुल गांधी ने अपना सरकारी आवास खाली किया.
- राहुल गांधी ने सरकारी अधिकारी को बंगले की चाबी सौंपी.
- उन्होंने कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपना सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन खाली कर दिया है. राहुल गांधी ने बंगला खाली करने के बाद वहां से निकलते वक्त मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है. मैं सच बोलने के लिए आगे भी कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं. राहुल गांधी के बंगला खाली करने के बाद वहां से निकलने के वक्त उनकी बहन प्रियंका गांधी भी साथ थीं. इस दौरान राहुल गांधी ने सरकारी अधिकारियों से हाथ मिलाया और उन्हें चाबी सौंपी. राहुल गांधी ने संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपना बंगला सरकारी बंगला खाली कर दिया है.
राहुल गांधी ने बंगले से निकलते वक्त कहा कि मैं अब इस घर में नहीं रहना चाहता हूं, क्योंकि मुझे इस घर को हिंदुस्तान की जनता ने दिया था. अब मैं दस जनपथ में रहूंगा. उन्होंने कहा कि मैं महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाता रहूंगा. बता दें कि दस जनपथ उनकी मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का सरकारी आवास है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
राहुल गांधी ने "सच्चाई बोलने की कीमत है आजकल! वो जो भी कीमत होगी, मैं चुकाता जाऊंगा" के साथ सरकारी बंगले को खाली करने का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते, स्विच ऑफ करते, ताला लगाते और चाबी सौंपते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि यह घर 19 साल के लिए हिंदुस्तान की जनता ने मुझे दिया था, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं. आजकल सच्चाई बोलने की कीमत है और जो भी कीमत है मैं चुकाऊंगा.
सच्चाई बोलने की कीमत है आज कल!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 22, 2023
वो जो भी कीमत होगी, मैं चुकाता जाऊंगा। pic.twitter.com/1ZN6rbGFIu
सरकारी बंगला खाली करते वक्त राहुल गांधी के वहां के कर्मचारियों से हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. इसके बाद उन्होंने सरकारी अधिकारी को बंगले की चाबी सौंपी.
कांग्रेस नेता #RahulGandhi ने सरकारी बंगला किया खाली, सरकारी अधिकारी को सौंपी चाबी pic.twitter.com/nOjNw0yD8k
— NDTV India (@ndtvindia) April 22, 2023
वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे भाई ने जो कहा है वो सही कहा है. सरकार के खिलाफ बोलने की सजा मिली है. लड़ाई जारी रहेगी.
बता दें कि सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी ठहराया था और दो साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद उन्हें लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था और आज बंगला खाली करने का आखिरी दिन था.
ये भी पढ़ें :
* यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला को सस्पेंड कर सकती है कांग्रेस : सूत्र
* "ये हैं भारत के प्रगतिशील भविष्य की कुंजी..."- UPSC और SSC की तैयारी करने वाले छात्रों से मिले राहुल गांधी
* राहुल गांधी की याचिका खारिज, कांग्रेस सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं