तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके (AIADMK) और सहयोगी दल BJP के बीच खटास बढ़ती जा रही है. रिश्तों में इस तनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को चेन्नई पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का चेन्नई में भव्य स्वागत किया गया. शाह तय कार्यक्रम से इतर एयरपोर्ट के बाहर खड़े अपने समर्थकों के बीच व्यस्त सड़क पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की.
शाह दो दिन के दौरे पर तमिलनाडु (Tamil Nadu) पहुंचे हैं. भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले भाजपा की रणनीति को धार देने यहां पहुंचे हैं. वे भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. अमित शाह चेन्नई में एक नए जलाशय का उद्घाटन करेंगे. साथ चेन्नई मेट्रो (Chennai Metro) के दूसरे चरण के साथ तमिलनाडु में करीब 67 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. शाह का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब कई मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और उसकी सहयोगी भाजपा के बीच खटास बढ़ती दिख रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गठबंधन कायम रहने की उम्मीद बरकरार
हालांकि भाजपा के सूत्रों का कहना है कि उन्हें यकीन है कि एआईएडीएमके के साथ उनका गठबंधन कायम रहेगा और क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर एआईएडीएमके शाह की यात्रा का कोई सियासी मायने नहीं निकाल रही है. एआईएडीएमके का कहना है कि शाह सरकारी दौरे पर चेन्नई पहुंचे हैं.
भाजपा की वेत्रि वेल यात्रा को लेकर उभरे मतभेद
हालिया दिनों में भाजपा और एआईएडीएम के बीच दो मुद्दों पर गहरे मतभेद उभर कर सामने आए हैं. इसमें भाजपा की हालिया वेत्रि वेल यात्रा और भाजपा द्वारा प्रचार अभियान के वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एआईएडीएमके संस्थापक एमजी रामचंद्रन का इस्तेमाल करना है. भाजपा की वेत्रि वेल यात्रा 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होनी थी, यह भगवान मुरुगा के सम्मान में राज्य भर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा थी.
जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद पहला चुनाव
एआईएडीएमके सरकार ने कोविड-19 को देखते हुए यह यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी. लेकिन भाजपा ने कहा कि यह उसकी सालाना यात्रा और कुछ दलों के हिन्दू विरोधी एजेंडे के कारण इसे रोका जा रहा है. फिर भाजपा के प्रचार वीडियो में एमजीआर के चेहरे के इस्तेमाल से एआईएडीएमके नाखुश दिखी. तमिलनाडु में छह माह के भीतर चुनाव हैं. राज्य के दो दिग्गज नेता जयललिता और डीएमके के करुणानिधि के निधन के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं