तमिलनाडु में आज हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान टीवीके के पक्ष में मतदान करने वाले नेताओं पर एआईएडीएमके ने सख्त कार्रवाई की है. पार्टी ने सी वी शनमुगम, एसपी वेलुमणि, सी विजयबास्कर समेत अन्य नेताओं को उनके पार्टी पदों से हटा दिया है. इस फैसले को पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है.
एआईएडीएमके विधायक सीवी शनमुगम ने कहा कि चुनाव से पहले ही पार्टी में यह मांग उठ रही है कि पार्टी छोड़ने वाले या निष्कासित किए गए सभी नेताओं को वापस पार्टी में शामिल किया जाए, ताकि पार्टी मजबूत हो सके और चुनाव जीत सके. लेकिन उनके मन में ऐसा कोई विचार नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ईपीएस की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, "मैंने विश्वासघात नहीं किया है. हमारी पार्टी का मूल सिद्धांत डीएमके का सफाया करना है. पिछले 50 वर्षों से हम डीएमके के खिलाफ लड़ रहे हैं. लेकिन एआईएडीएमके के महासचिव के रूप में, चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री बनने के लालच में वे नीच बन गए और एआईएडीएमके के मूल सिद्धांतों को भूल गए. अम्मा की मृत्यु डीएमके के झूठे मुकदमे के कारण हुई, उन्हें जेल में डाल दिया गया और हमने उन्हें खो दिया. लेकिन वे सब कुछ भूल गए. आप बता सकते हैं कि विश्वासघाती कौन है.
वहीं, वरिष्ठ नेता वेलुमणि और षणमुगम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के लगभग 30 विधायकों के एक धड़े ने भी सरकार का समर्थन किया. दूसरी ओर, अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीसामी के प्रति निष्ठा रखने वाले विधायकों ने पहले ही सरकार के खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया था और चेतावनी दी थी कि पार्टी के आदेश (व्हिप) का उल्लंघन करने वाले विधायकों पर दलबदल विरोधी कानून लागू होगा.
ये भी पढ़ें : CM विजय ने कैसे लगाई AIADMK में सेंध, 25 विधायकों का TVK को कैसे मिला समर्थन; जानें फ्लोर टेस्ट की पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं