देशभर के युवा सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर काफी आक्रोशित दिख रहे हैं. यही वजह है कि तमाम राज्य में पिछले कई दिनों से सरकार की इस योजना का जमकर विरोध हो रहा है. लेकिन अब तक सरकार की तरफ से भी पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिख रहा. इस बीच महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोमवार को प्रशिक्षित और योग्य अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती करने की घोषणा की.
देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, 'मैं अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा से आहत हूं. जब पिछले साल इस योजना को पेश किया गया था, तो मैंने कहा था अग्निवीर का अनुशासन और कौशल उन्हें रोजगार पाने योग्य बना देगा.' महिंद्रा ग्रुप इस ऐसे प्रशिक्षित, काबिल युवाओं को हमारे यहां जॉब का मौका देगा. दरअसल अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड और असम सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आनंद महिंद्रा का ट्वीट-
Saddened by the violence around the #Agneepath program. When the scheme was mooted last year I stated-& I repeat-the discipline & skills Agniveers gain will make them eminently employable. The Mahindra Group welcomes the opportunity to recruit such trained, capable young people
— anand mahindra (@anandmahindra) June 20, 2022
युवाओं का प्रदर्शन कई राज्यों में हिंसक भी हो गया. प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेन और गाड़ियों में आग लगा दी. इसके अलावा सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया. आपको बता दें कि सरकार की इस योजना का कांग्रेस समेत कई प्रमुख विपक्षी दल कड़ी आलोचना कर रहे हैं. राहुल गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: Assam Flood : असम की बाढ़ में 5 हजार से ज्यादा गांव जलमग्न, 24 घंटे में 9 लोगों की मौत
युवाओं के विरोध प्रदर्शन से देश के कई हिस्सों में रेल सेवाएं बाधित हुई हैं. रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जारी आंदोलन के कारण पूरे देश में कुल 491 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक जैसी कई राज्य सरकारों ने राज्य सरकार की नौकरियों में अग्निशामकों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है.
VIDEO: गुजरात चुनाव: अभी से तैयारियों में जुटी पार्टियां, हर महीने रैली करेंगे PM, केजरीवाल भी दिखाएंगे दम | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं