विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है. वहीं कई जगह तो हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं. बिहार में सरकारी संपत्तियों को इन प्रदर्शनों की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है. एहतियातन, बिहार में रेलवे ने सोमवार को करीब 350 ट्रेनें नहीं चलाने का निर्णय लिया है. साथ ही 20 जिलों में इंटरनेट सेवा सोमवार को भी बंद रहेगी.  इस बीच, इस योजना के विरोध के बीच अब कई संगठनों ने आज यानि 20 जून को भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद के ऐलान के बाद राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारत बंद की वजह से भीषण सड़क जाम देखने को मिला. इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. 

Here are the Live Updates on Bharat Bandh

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bharat Bandh Today, Agnipath Scheme, Bharat Bandh Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com