प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) ने Amazon India के हेड अमित अग्रवाल को समन जारी कर अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों ने बताया कि फ्यूचर ग्रुप से डील में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए ईडी ने समन जारी किया है. Amazon ने साल 2019 में ₹1,400 करोड़ के सौदे में फ्यूचर रिटेल में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी.
मामले में प्रवर्तन निदेशालय यह जांच करेगा कि क्या इस डील में विदेशी मुद्रा पर भारत के कानून या विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), जो देश में ऐसे सभी लेनदेन के लिए औपचारिकताओं और प्रक्रियाओं की रूपरेखा तैयार करता है, का उल्लंघन किया गया है या नहीं?
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमेज़न इंडिया के खिलाफ फेमा का मामला इस साल जनवरी में दर्ज किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय का यह समन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अमेज़न और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच अदालती लड़ाई पर कुछ टिप्पणियों के बाद आया है.
CBI और ED प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने के अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस भी पहुंची सुप्रीम कोर्ट
तीन समझौतों (फ्यूचर कूपन के साथ फ्यूचर रिटेल शेयरधारकों का समझौता, Amazon के साथ फ्यूचर कूपन के शेयरधारकों का समझौता और Amazon के साथ फ्यूचर कूपन का शेयर सब्सक्रिप्शन समझौता) के मद्देनजर हाई कोर्ट ने कहा था कि अमेज़न ने फ्यूचर रिटेल का अधिग्रहण बिना सरकार की इजाजत के किया, इससे फेमा और FDI नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है.
वीडियो: कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ा, पीएम मोदी ने की बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं