iPhone Deals on Amazon-Flipkart: Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए साल की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है. Amazon की सबसे बड़ी सेल Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो गई है. हालांकि, अभी केवल प्राइम मेंबर्स इसका फायदा ले पाएंगे. बाकी के यूजर्स को कल से इसका फायदा मिलेगा. Flipkart Big Billion Days Sale भी प्लस मेंबर के लिए शुरू हो गई है. इन सेल के दौरान आप काफी कम कीमत iPhone समेत दूसरे प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं.
फ्लिपकार्ट की इस सेल से दौरान iPhone 17 और iPhone 15 पर बंपर छूट दी जा रही है. जबकि Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में आप iPhone 16 पर डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं. आइए आपको इन iPhone पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं. सबसे पहले बात iPhone 16 की कर लेते हैं. Amazon पर ये प्रीमियम स्मार्टफोन अभी 76,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. बैंक ऑफर्स को मिलाकर आप इसे और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं.
प्राइम कूपन और SBI कार्ड से होगी बंपर बचत
अगर आप Amazon के इस ऑफर का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप इस फोन को मात्र 69,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं. यदि आप Amazon प्राइम मेंबर हैं, तो आपको फोन की लिस्टिंग के नीचे 500 रुपये का एक स्पेशल Prime-ओनली कूपन दिखाई देगा. इसे अप्लाई करते ही फोन की कीमत घटकर 76,499 रुपये रह जाएगी. इसके साथ ही, यदि आप पेमेंट करने के लिए SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सीधे 6,500 रुपये का बंपर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. जब आप इन दोनों ऑफर्स को एक साथ लागू करते हैं, तो 89,900 रुपये का ये फ्लैगशिप iPhone 16 आपको केवल 69,999 रुरये में मिल जाएगा, यानी आपके सीधे 19,901 रुपये बच जाएंगे.
इसके अलावा, Amazon इस फोन पर पूरे 70 हजार तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके द्वारा बदले जाने वाले पुराने फोन के मॉडल और उसकी वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी.
iPhone 17 और iPhone 15 पर भी डील
Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान आप iPhone 17 और iPhone 15 पर भी डील का फायदा उठा सकते हैं. इन फोन को काफी कम कीमत पर लिस्ट किया गया है. हालांकि, प्राइस हाइक की वजह से ज्यादा फायदा आपको देखने को नहीं मिलेगा. iPhone 17 को फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं. हालांकि, अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर नहीं है तो Big Billion Days Sale में इन छूट का फायदा उठाने के लिए आपको एक दिन का इंतजार करना होगा. सभी के लिए ये सेल आज रात 12 बजे से शुरू होगी.
Apple iPhone 16 के धांसू फीचर्स
ये स्मार्टफोन Apple के पावरफुल फीचर्स के साथ आता है. इस फोन में 6.1-इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है. बेहतर स्पीड और लैग-फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का सबसे नया और पावरफुल A18 चिपसेट दिया गया है. ये फोन Apple के सबसे नए एआई सिस्टम Apple Intelligence को पूरी तरह सपोर्ट करता है. इसके साइड पैनल पर कैमरा सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल करने के लिए एक डेडिकेटेड Camera Control बटन दिया गया है. इसके अलावा स्क्रीन के टॉप पर लोकप्रिय डायनामिक आइलैंड फीचर मिलता है. इसके रियर पैनल पर शानदार फोटोग्राफी के लिए ड्यूल-कैमरा सेटअप और डेटा ट्रांसफर व चार्जिंग के लिए आधुनिक USB-C पोर्ट दिया गया है.
बजट खरीदारों की सुविधा के लिए Amazon इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. इसके तहत आप मात्र 23,333 रुपये प्रति माह की 3 आसान किश्तों पर इस फोन को घर ला सकते हैं. इस वजह से यदि आप भी इस दिवाली अपने पुराने फोन को एक सुपर-प्रीमियम आईफोन से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो Amazon की यह कूपन और बैंक डील आपके लिए इस सीजन का सबसे स्मार्ट और पैसा वसूल फैसला साबित होगी.
यह भी पढ़ें- Airtel के जबरदस्त प्लान, Jio के उड़े होश! 499 रुपये में 1 साल तक फ्री रहेगी ये सर्विस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं