महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के बयान से महाराष्ट्र और कर्नाटक (Karnataka) सरकार में जुबानी जंग तेज हो गई है. पवार ने मंगलवार को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) की पुण्यतिथि पर दोनों राज्यों की सीमा से सटे जिलों बेलगावी, करवर और निपाणी को लेकर बयान दिया था. जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने उनके बयान की निंदा की और कहा कि इस तरह की बयानबाजी सरासर गलत है.
CM बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के बयान की निंदा करता हूं. दुनिया जानती है कि महाजन समिति की रिपोर्ट में अंततः क्या फैसला हुआ था. इस तरह की बयानबाजी गलत है.' कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भी पवार के बयान को खारिज किया. उन्होंने कहा, 'हमें महाजन समिति की रिपोर्ट पर पूरा भरोसा है जिसके अनुसार, बेलगावी कर्नाटक का हिस्सा है. हम अजित पवार के बयान की निंदा करते हैं. हम निश्चित तौर पर इस मामले में चिट्ठी लिखेंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुशांत केस : शरद पवार के पार्थ को "अपरिपक्व" कहने पर अजित पवार नाराज? NCP नेताओं ने किया ये दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित पवार ने बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा था, 'महाराष्ट्र के महान नेतृत्व को मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि. दिवंगत बालासाहेब ने अपने नेतृत्व, कर्म और बयानबाजी के बल पर मराठी समाज पर हमेशा के लिए शासन किया. उन्होंने अपना सारा जीवन महाराष्ट्र की गरिमा, मराठी लोगों की गरिमा और आम लोगों के न्यायपूर्ण अधिकारों के लिए न्योछावर कर दिया. उनका सपना था महाराष्ट्र की समग्र प्रगति और बेलगाम, करवर और निपाणी के साथ एकजुट महाराष्ट्र की स्थापना हो. आइए, बालासाहेब के इस सपने को पूरा करने का संकल्प लेते हैं.'
कर्नाटक में बीजेपी के लिए सब कुछ ठीक नहीं, CM येदियुरप्प्पा के खिलाफ उठे बगावती सुर...
बता दें कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के सीमा से सटे जिलों से जुड़ा यह विवाद दशकों पुराना है. इस विवाद को सुलझाने के लिए साल 1966 में एक सदस्यीय समिति का गठन किया गया था. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मेहर चंद महाजन इस कमेटी के सदस्य थे. 1972 में संसद में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में महाजन ने महाराष्ट्र के उस दावे को खारिज किया था, जिसमें राज्य ने बेलगाम (अब बेलगावी) को अपना हिस्सा बताया था. कर्नाटक विधानसभा का सत्र बेलगावी में भी आयोजित किया जाता है.
VIDEO: किसानों के आंदोलन को अजित पवार का समर्थन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं