विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस: 21 अक्टूबर 1959 में क्या हुआ था? शहीद पुलिसकर्मियों को देश करता है सलाम

21 अक्टूबर को हर साल 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया जाता है. इस दिन 1959 में लद्दाख में 10 जवान शहीद हुए थे. उन्हीं की याद इसे मनाया जाता है.

पुलिस स्मृति दिवस: 21 अक्टूबर 1959 में क्या हुआ था? शहीद पुलिसकर्मियों को देश करता है सलाम
21 अक्टूबर 1959 को 10 जवान शहीद हो गए थे. (सांकेतिक तस्वीर)
NDTV
नई दिल्ली:

आज से 67 साल पहले चीनी सैनिकों के हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. उन्हीं की याद में हर साल 21 अक्टूबर को 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया जाता है. इस मौके पर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे. इस स्मारक को 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित किया था. हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस पुलिस स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला कर दिया था. इस हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. 

क्या हुआ था 21 अक्टूबर 1959 को?

21 अक्टूबर 1959 की दोपहर जब भारतीय सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी हॉट स्प्रिंग पहुंची, वैसे ही चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया.  चीनी सैनिक घात लगाकर बैठे थे. चीनी सैनिकों के पास मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियार थे. साथ ही साथ ऊंचाई पर भी थे, जिसका फायदा उन्हें मिला. दूसरी तरफ भारतीय जवानों के पास सिर्फ .303 राइफलें थीं. उनके पास बर्फ के मैदान में छिपने के लिए कोई कवर भी नहीं था. ऐसे हालात में भी उन जवानों ने हथियार डालने के बजाय आखिरी सांस और आखिरी गोली तक चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया. इस भयानक गोलीबारी में 10 जांबाज जवान शहीद हो गए थे. 9 जवानों को चीनी सैनिकों ने बंदी बना लिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

हर साल कितने जवान शहीद?

आजादी से लेकर अब तक हजारों पुलिसकर्मी बलिदान दे चुके हैं. ड्यूटी पर काम करते हुए हजारों पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच पांच सालों में ड्यूटी के दौरान 1,895 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. सबसे ज्यादा 526 जवानों की शहाद 2020 में हुई थी. उसके बाद 2021 में 427 जवान शहीद हुए. 

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे ज्यादा कॉन्स्टेबल यूपी में शहीद

आंकड़े बताते हैं कि हर साल जितने पुलिसकर्मी शहीद होते हैं, उनमें से ज्यादातर कॉन्स्टेबल होते हैं. NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 284 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिनमें से 162 यानी 57% कॉन्स्टेबल थे. वहीं, 58 हेड कॉन्स्टेबल थे. इनके अलावा, 25 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), 27 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 5 इंस्पेक्टर थे.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, अगर राज्यों के हिसाब से देखें तो 2024 में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 41 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. इसके बाद छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 32-32, हरियाणा में 25, बिहार में 24, पंजाब में 23 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. हर शहीद को देश का सलाम है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Commemoration Day, Amit Shah, Indian Police, Policemen, Home Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com